साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ही नहीं, ये 5 दिग्गज लोकसभा उम्मीदवार भी हैं जमानत पर

Webdunia
शनिवार, 27 अप्रैल 2019 (08:02 IST)
भोपाल से भाजपा ने साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को चुनाव मैदान में उतारा है। मालेगांव ब्लास्ट की आरोपी प्रज्ञा जमानत पर है। उम्मीदवारी घोषित होने के बाद से ही उन पर तथा पार्टी पर लगातार दबाव बनाया जा रहा है। आइए जानते हैं उन 5 दिग्गज नेताओं के बारे में जो किसी न किसी मामले में आरोपी हैं और जमानत पर रिहा है...
 
सोनिया गांधी : संप्रग की संयोजक सोनिया गांधी रायबरेली से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रही हैं। वे नेशनल हैराल्ड मामले में जमानत पर है। भाजपा ने रायबरेली में उनके खिलाफ दिनेश प्रताप सिंह को चुनाव मैदान में उतारा था, जो पहले कांग्रेस में ही थे और MLC रह चुके हैं।
 
राहुल गांधी : कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी भी नेशनल हैराल्ड मामले में आरोपी है और जमानत पर है। राहुल अमेठी और वायनाड से चुनाव लड़ रहे हैं। अमेठी में उनका सामना केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी से हैं जबकि वायनाड में उनका मुकाबला तुषार वेल्लापल्ली को उम्मीदवार बनाया था।
 
शशि थरूर : पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्‍ठ कांग्रेस नेता शशि थरूर तिरुवनंतपुरम से चुनाव मैदान में हैं। यहां उनका सामना भाजपा के कुम्‍मनम राजशेखरन और भाकपा के सी दिवाकरन से है। वह अपनी पत्नी सुनंदा थरूर के मामले में जमानत पर रिहा है। पुलिस ने पहले इसे स्वाभाविक मौत माना गया, लेकिन एम्स की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में पता चला कि सुनंदा की मौत जहर की वजह से हुई थी। दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने उन्हें 5 जुलाई 2018 को थरूर को जमानत दी थी। 
 
कन्हैया कुमार : देशद्रोह मामले में जमानत पर रिहा कन्हैया कुमार भी इस बार बेगूसराय से अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। यहां उनका मुकाबला वरिष्‍ठ भाजपा नेता गिरिराज सिंह और महागठबंधन उम्मीदवार तनवीर हसन से है।
 
पप्पू यादव : 'जन अधिकार पार्टी' से चुनाव लड़ रहे पप्पू यादव का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड है। वह 2 मामलों में जमानत पर हैं। मधेपुरा से चुनाव लड़ रहे पप्पू यादव का मुकाबला शरद यादव से है। भाजपा ने यहां से दिनेश चंद्र यादव को चुनाव मैदान में उतारा है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

UP : आगरा में जूता कारोबारियों के ठिकानों पर इनकम टैक्स की छापेमारी, 30 करोड़ बरामद

Swati Maliwal Case : स्वाति मालीवाल बोली- एक गुंडे के दबाव में झुकी AAP, अब मेरे चरित्र पर सवाल उठा रही है

छत्तीसगढ़ में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्‍या, फांसी पर लटका मिला एक अन्‍य शव

कोर्ट ने क्यों खारिज की विभव कुमार की जमानत याचिका, बताया कारण

अमेठी में इस बार आसान नहीं है केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की राह

PM मोदी बोले- सामाजिक और धार्मिक संगठनों को धमका रहीं ममता बनर्जी, TMC लांघ रही शालीनता की हदें

फूलपुर में भाषण नहीं दे सके राहुल और अखिलेश, जानिए क्या है वजह

निरहुआ के समर्थन में सभा, CM योगी ने आजमगढ़ से किया वादा

Live : दिल्ली पुलिस को बड़ी सफलता, केजरीवाल के घर से CCTV DVR जब्त

Mutual Fund ने दिखाया मजबूत भरोसा, शेयरों में किया 1.3 लाख करोड़ का निवेश

अगला लेख