भोपाल के चुनावी रण में नेतागिरी की जगह बाबागिरी का बोलबाला, कर्म पर भारी कर्मकांड की सियासत

विकास सिंह
बुधवार, 8 मई 2019 (07:37 IST)
भोपाल। अब तक आपने लोकसभा चुनाव में उम्मीदवारों के बयान, उनके व्यक्तित्व या उनकी सभाओं के बारे में चर्चा सुनी होगी। लेकिन इस बार भोपाल लोकसभा सीट पर चुनावी नजारा एकदम अलग रंग में रंगा नजर आ रहा है। भोपाल में नेताओं की नेतागिरी की ज्यादा बाबाओं के बाबागिरी के चर्चे हैं।
 
भाजपा की तरफ से साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के चुनावी मैदान में उतरने के बाद से ही इस संसदीय सीट का नजारा एकदम बदल सा गया है, हर तरफ भगवा और हिंदुत्व की चर्चा हो रही है। बात चाहे चौराहों पर होने वाली सियासी चर्चा की हो या चाय की दुकान पर होने चुनावी चर्चा की, हर ओर भगवा और हिंदुत्व की चर्चा ही हो रही है।
 
भाजपा उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा के नामांकन के मौके पर भोपाल की सड़कों पर साधु-संतों का जमावड़ा देखना को मिला तो वहीं कई भगवाधारी साधु संत साध्वी प्रज्ञा के लिए चुनाव प्रचार करते हुए भी दिखाई दिए। दूसरी ओर अब जब चुनाव प्रचार अंतिम दौरे में है तो कांग्रेस उम्मीदवार दिग्विजय सिंह के समर्थन में कंप्यूटर बाबा का हठयोग चर्चा में है।
 
कंप्यूटर बाबा ने भोपाल के शेफिया कॉलेज के मैदान में जो हठयोग किया, उसमें खुद दिग्विजय सिंह अपनी पत्नी के साथ शामिल हुए। कंप्यूटर बाबा जो चुनाव के समय अपनी बाबागिरी के लिए चर्चा में रहना अच्छी तरह जानते हैं, अब दिग्विजय सिंह को अपने हठयोग से जीत दिलाने का दावा कर रहे हैं।
 
इसके साथ साथ कंप्यूटर बाबा दावा करते हैं कि देश भर के साधु-संत दिग्विजय सिंह के साथ हैं और इसको प्रमाणित करने के लिए वो दिग्विजय के समर्थन में बुधवार को हजारों संतों के साथ रोड शो करने जा रहे हैं। पहले भाजपा का साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को टिकट देकर मैदान में उतारना, फिर अब दिग्विजय सिंह का कंप्यूटर बाबा के हठयोग में शामिल होने के बाद जो तस्वीर निकलकर सामने आई उसको देखकर तो यही कहा जा सकता है, कि भोपाल के चुनावी रण में बाबागिरी नेतागिरी पर भारी पड़ रही है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बेंगलुरु भगदड़ : क्या राज्य सरकार ने DCP की चिट्ठी को किया नजरअंदाज, भीड़ को लेकर दी थी चेतावनी

कोरोना की स्पीड से दहशत, इस साल 65 मौतें, 6000 के पार हुए केस, 24 घंटे में 6 मौतें

डिलीवरी के बाद इंदौर में Corona positive महिला की मौत, ये दूसरी मौत, अब तक मिले 38 मरीज

मणिपुर में बिगड़े हालात, सिर पर डाला पेट्रोल, 5 जिलों में इंटरनेट बंद, कर्फ्यू

सोनम के लिए सड़कों पर सहेलियां, मां-बाप ने बेटी की तस्वीर उलटी लटकाई, कहा जिंदा है सोनम

सभी देखें

नवीनतम

CM मोहन यादव के छोटे बेटे डॉ. अभिमन्यु की सगाई, जानिए कौन हैं उनकी होने वाली बहू

Bihar Assembly Elections : चिराग पासवान का ऐलान, लडूंगा विधानसभा चुनाव, जनता तय करेगी सीट

Gurjar Mahapanchayat : राजस्थान में फिर सुलगी आरक्षण की आग, महापंचायत के बाद लोगों ने रोकी ट्रेन, क्या थीं मांगें

Monsoon Update : क्या अगले 7 दिनों में देश के मौसम में होने वाला बड़ा बदलाव, IMD का अपडेट

manipur violence : CBI ने मेइती संगठन अरामबाई तेंगगोल के सदस्य हवाई अड्डे से किया गिरफ्तार

अगला लेख