शंकराचार्य स्वरूपानंद के निशाने पर मोदी सरकार, दिग्विजय का दिया साथ

विकास सिंह
मंगलवार, 16 अप्रैल 2019 (14:11 IST)
भोपाल। लोकसभा चुनाव में जैसे जैसे प्रचार अभियान तेज होता जा रहा है। वैसे-वैसे धर्मगुरु भी नेताओं के समर्थन और विरोध में आने लगे हैं। द्वारिका शारदा पीठ के शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती अब खुलकर कांग्रेस के पक्ष में आ गए हैं।

शंकराचार्य ने भोपाल में मीडिया से बात करते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी की कथनी और करनी में बहुत अंतर है। उन्होंने कहा कि मोदी ने पिछले चुनाव में कहा था कि गौ मांस का निर्यात बंद किया जाएगा लेकिन ऐसा कुछ हुआ नहीं। इसके उलटे सरकार ने गौ मांस काटने वाली मशीन को सब्सिडी दे रही है। इसके साथ ही अयोध्या में राम मंदिर को लेकर भी शंकराचार्य ने केंद्र की मोदी सरकार को निशाना साधा।

शंकराचार्य ने कहा कि राजनीतिक पार्टियां मंदिर के नाम का उपयोग चुनाव में करती है और चुनाव जीतने के बाद भूल जाती है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने सरकार मेम आने से पहला कहा था कि कानून बनाकर राम मंदिर बना देंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

दूसरी ओर शंकराचार्य ने भोपाल से कांग्रेस उम्मीदवार दिग्विजय सिंह का समर्थन किया। शंकराचार्य ने कहा कि दिग्विजय सिंह भाजपा की चुनौती स्वीकार कर भोपाल से लड़ने को तैयार हो गए लेकिन भाजपा अभी तक उनके खिलाफ उम्मीदवार नहीं तय कर पाई है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चीनी विदेश मंत्री के साथ मीटिंग में बोले जयशंकर- भारत-चीन संबंधों के लिए बॉर्डर पर शांति जरूरी

Vladimir Putin : आखिर क्या है राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के पू सूटकेस का रहस्य, दुश्मनों से क्या है कनेक्शन

पुतिन ने प्रधानमंत्री मोदी को दी ट्रंप के साथ अलास्का बैठक की जानकारी, आखिर दोनों नेताओं के बी‍च क्या हुई बातचीत

किस आंतरिक खतरे और साजिश की बात कर रहे हैं पूर्व सेना प्रमुख नरवणे?

बाबा रामदेव पर फिसली बृजभूषण शरण सिंह की जुबान, जिसके नाम पर कमा-खा रहा है...

सभी देखें

नवीनतम

सीएम रेखा गुप्ता का दावा, दिल्ली में बाढ़ जैसी स्थिति नहीं

व्हाइट हाउस में ट्रंप और जेलेंस्की के बीच सूट पर चर्चा, अमेरिकी राष्ट्रपति बोले- 'जम रहे हो!'

तेज प्रताप यादव की तेजस्वी को चेतावनी, गद्दारों से रहो सावधान

कुत्‍तों के विवाद के बीच महाकाल की ड्यूटी में तैनात श्‍वान सोशल मीडिया में हो गया दुलारा, सिखा रहा कैसे करें शिव की भक्‍ति

मध्यप्रदेश में कांग्रेस ने किया वोट चोरी का दावा, 2 महीने में 16 लाख वोटर्स बढ़ाने पर सवाल, 27 विधानसभा सीटों पर सीधा असर

अगला लेख