अमित शाह ने अमे‍ठी में किया रोड शो, लगे 'अबकी बार, अमेठी हमार' के नारे

Webdunia
शनिवार, 4 मई 2019 (19:46 IST)
अमेठी (उप्र)। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने शनिवार को अमेठी लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के समर्थन में नगर में रोड शो किया।
 
करीब 2 किलोमीटर के इस रोड शो के दौरान शाह के साथ स्मृति के अलावा पार्टी के कई अन्य नेता भी मौजूद थे। इस दौरान उमड़े जनसैलाब के बीच भाजपा कार्यकर्ताओं ने 'अबकी बार अमेठी हमार' और 'फिर एक बार मोदी सरकार' के नारे लगाए। रोड शो के दौरान कार्यकर्ताओं ने रथ पर सवार शाह, स्मृति तथा अन्य नेताओं पर फूल बरसाए।
 
स्मृति ईरानी का मुकाबला क्षेत्रीय सांसद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से है। स्मृति वर्ष 2014 में भी अमेठी से चुनाव लड़ी थीं और उन्होंने राहुल को कड़ी टक्कर दी थी।
 
अमेठी में पांचवें चरण के तहत आगामी 6 मई को मतदान होना है। यहां आज चुनाव प्रचार का आखिरी दिन है। भाजपा ने इस सीट पर पूरी ताकत झोंक दी है।
 
भाजपा की ओर से अब तक जो नेता अमेठी में प्रचार के लिए पहुंचे हैं, उनमें उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, दिनेश शर्मा सहित अनेक वरिष्ठ नेता, सांसद, विधायक और भाजपा पदाधिकारी शामिल हैं। अमेठी सीट कांग्रेस के गढ़ के तौर पर जानी जाती है। इस सीट पर कांग्रेस ने 16 बार परचम लहराया है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

OperationShield के तहत 6 राज्यों में हुई मॉक ड्रिल, पाकिस्‍तान में मची खलबली

सीएम योगी जी तो पॉवरफुल हैं ही, CJI बीआर गवई ने क्यों कही यह बात

Indus Water Treaty स्थगन पर पाकिस्तान की बिलबिलाहट, गिड़गिड़ा रहे शाहबाज को भारत ने दिखाया आईना

Operation Sindoor : क्या पाकिस्तान ने गिराए भारत के 6 फाइटर जेट, सवाल का CDS अनिल चौहान ने दिया जवाब

Covid-19 : देश में पिछले 24 घंटे में Corona Virus से 7 लोगों की मौत, मरीजों की संख्या 2700 के पार, 4 नए वैरिएंट मिले

सभी देखें

नवीनतम

तेज प्रताप ने लालू यादव को लेकर क्या कहा, किसे बताया जयचंद जैसा लालची?

LIVE: अमित शाह के बंगाल दौरे का दूसरा दिन, विवेकानंद की जन्मस्थली भी जाएंगे

देश में 9 दिन में बढ़े 3138 कोरोना मरीज, किस राज्य में कितने मरीज?

उत्तर सिक्किम में भारी बारिश और भूस्खलन, 1500 पर्यटक फंसे

कर्नाटक में प्री मानसून बारिश ने तोड़ा 125 साल का रिकॉर्ड, 2 माह में गई 71 की जान

अगला लेख