लोकसभा चुनाव 2019 : अमित शाह बोले, भाजपा पूर्वोत्तर में उग्रवाद खत्म करने को प्रतिबद्ध

Webdunia
शुक्रवार, 5 अप्रैल 2019 (14:52 IST)
चांगलांग। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने शुक्रवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने पूर्वोत्तर में शांति एवं विकास सुनिश्चित किया, जहां 5 साल पहले तक उग्रवादी गतिविधियां चरम पर थीं।
 
उन्होंने कहा कि भाजपा सीमा पार से आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई करने और पूर्वोत्तर में उग्रवाद खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है। भगवा पार्टी के सत्ता में आने के बाद अरुणाचल प्रदेश में राजनीतिक स्थिरता कायम हुई।
 
शाह ने कहा कि मोदी ने अपने मंत्रियों को हर पखवाड़े पूर्वोत्तर राज्यों में जाने और क्षेत्र के लोगों की समस्याएं हल करने के निर्देश दे रखे हैं। उन्होंने दावा किया कि 5 साल पहले पूर्वोत्तर में अस्थिरता थी, वहां बमुश्किल विकास हुआ था। भाजपा क्षेत्र में शांति लेकर आई और विकास का मार्ग प्रशस्त किया।
 
उन्होंने कहा कि अब पूर्वोत्तर के सभी हिस्सों में वायु तथा रेल संपर्क है। अकेले अरुणाचल प्रदेश में सरकार ने सड़कों के विकास के लिए 50,000 करोड़ रुपयों को मंजूरी दी है। मोरारजी देसाई आखिरी प्रधानमंत्री थे, जो पूर्वोत्तर परिषद की बैठकों में शामिल हुए और 40 साल बाद मोदी शिलॉन्ग में सम्मेलन में शामिल हुए।
 
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि अरुणाचल प्रदेश से लेकर कन्याकुमारी, असम से लेकर गुजरात तक भाजपा हर जगह सरकार बनाएगी। पार्टी की जीत का सिलसिला इस राज्य में शुरू हो गया है। यह पहला मौका है कि भाजपा अरुणाचल प्रदेश में सभी विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ रही है। हमारी जीत का सिलसिला इस क्षेत्र में शुरू हो गया है, जब हमारी पार्टी के 3 विधायक निर्विरोध चुने गए।
 
राज्य में पार्टी के 3 उम्मीदवार आलो पूर्व, याचुली और दिरांग विधानसभा सीटों पर निर्विरोध चुन लिए गए हैं। अरुणाचल प्रदेश में 11 अप्रैल को विधानसभा और लोकसभा चुनाव एकसाथ होंगे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

देश में इस साल कैसा रहेगा मानसून, क्या रहेगा अल नीनो का खतरा, IMD ने बताया किन राज्यों में होगी भरपूर बारिश

बाबा रामदेव के खिलाफ दिग्विजय सिंह ने खोला मोर्चा, शरबत जिहाद वाले बयाान पर FIR दर्ज करने की मांग

National Herald Case : सोनिया, राहुल और पित्रोदा पर मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप, नेशनल हेराल्ड मामले में ED की पहली चार्जशीट, कांग्रेस बोली- धमका रहे हैं मोदी और शाह

DU में गर्मी से बचने का देशी तरीका, प्रिसिंपल ने क्लास की दीवारों पर लीपा गोबर, छात्रसंघ अध्यक्ष बोले- अपने ऑफिस का AC हटवा लेंगी मैडम

2 दिन की तेजी से निवेशक हुए मालामाल, 18.42 लाख करोड़ रुपए बढ़ी संपत्ति, किन कंपनियों के शेयरों में रही गिरावट

सभी देखें

नवीनतम

Waqf Law पर आया पाकिस्तान का बयान तो भारत ने लगाई लताड़- पहले अपने गिरेबां में झांके

Ed ने की Sahara Group के खिलाफ कार्रवाई, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में एंबी वैली को किया कुर्क

26/11 हमले के बाद बदल गया भारत-पाकिस्तान का रिश्ता, आखिर ऐसा क्यों बोले विदेश मंत्री जयशंकर

स्टालिन ने केंद्र पर हमला किया तेज, राज्य की स्वायत्तता पर उच्च स्तरीय समिति की घोषणा की

अखिलेश बोले, भाजपा ने अगर 400 सीटें जीती होतीं तो संविधान खत्म हो गया होता तथा राइफलें और तलवार निकले होते

अगला लेख