केजरीवाल ने क्यों कहा, वक्त बर्बाद कर रही हैं प्रियंका गांधी

Webdunia
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्‍यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को निशाने पर लेते हुए बुधवार को कहा कि वे अपना वक्त बर्बाद कर रही हैं। 
 
उन्होंने कहा कि प्रियंका उत्तर प्रदेश में सपा-बसपा गठबंधन और दिल्ली में आम आदमी पार्टी के खिलाफ रैलियां कर रही हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि वे राजस्थान और मध्यप्रदेश में रैलियां क्यों नहीं कर रही हैं? केजरीवाल ने कहा कि दोनों भाई-बहन (राहुल-प्रियंका) उन राज्यों अथवा स्थानों पर नहीं जा रहे हैं, जहां उनकी सीधा मुकाबला भाजपा से है। 
 
उल्लेखनीय है कि केजरीवाल और उनकी पार्टी ने दिल्ली, हरियाणा और पंजाब में गठबंधन बनाकर चुनाव लड़ने की मांग कांग्रेस से की थी, लेकिन कांग्रेस दिल्ली में ही साथ लड़ना चाहती थी। इसके चलते अब दोनों ही दल अलग-अलग चुनाव लड़ रहे हैं। इसका सीधा फायदा भाजपा को होता हुआ दिख रहा है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Heatwave In India: भीषण गर्मी से झुलस रहा उत्तर भारत, पारा 50 के पार

मणिशंकर अय्यर ने क्या गलती की, मांगनी पड़ी माफी

नवाज शरीफ की जुबां पर 25 साल बाद आया सच, भारत के साथ यूं किया धोखा

Indore: मुकदमा खारिज किए जाने से नाखुश वादी ने न्यायाधीश की ओर जूतों की माला फेंकी

क्या मोदी सरकार 3.0 में रविवार के दिन छुट्‍टी नहीं रहेगी?

भाई, चाचा की हत्या, मां को निर्वस्त्र किया, न्‍याय के लिए 5 साल लड़ी Dalit युवती की भी मौत, MP में क्‍या हो रहा है?

Share Market : सेंसेक्स 668 अंक लुढ़का, निफ्टी भी टूटा, लगातार चौथे दिन गिरावट

बिहार में भीषण गर्मी, कई स्कूली छात्र हुए बेहोश, पारा 47 के पार

बिना ड्राइवर दौड़ने लगी पुलिस की स्कार्पियो, सफाईकर्मी को कुचला

हीरो होंडा फ्लाईओवर क्षतिग्रस्त, एहतियात के तौर पर NHAI ने बंद की एक लेन

अगला लेख