राहुल गांधी का ऐलान, सरकार बनी तो एक साल में देंगे 22 लाख नौकरियां

Webdunia
सोमवार, 1 अप्रैल 2019 (10:46 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने वादा किया कि आगामी लोकसभा चुनाव में सत्ता में आने पर उनकी पार्टी 31 मार्च 2020 तक सभी सरकारी रिक्तियों पर बहाली कर देगी। उन्होंने कहा कि 31 मार्च, 2020 तक 22 लाख नौकरियां देंगे।
 
गांधी ने सोशल मीडिया पर जारी अपने पोस्ट में रोजगार संकट की चर्चा करते हुए यह वादा किया। उन्होंने साथ ही यह भी वादा किया कि स्वास्थ्य, शिक्षा आदि के लिए केंद्र से प्रत्येक राज्य सरकार को धनराशि के हस्तांतरण को भी इन रिक्त पदों से जोड़ा जाएगा। 
 
उन्होंने कहा कि आज, 22 लाख सरकारी नौकरियों के पद रिक्त हैं। हमें 31 मार्च, 2020 तक इन रिक्तियों को भरने का समय होगा। स्वास्थ्य, शिक्षा आदि के लिए केंद्र से प्रत्येक राज्य सरकार को धन का हस्तांतरण इन रिक्त पदों को भरने से भी जोड़ा जाएगा।
 
सत्ता में आने के बाद सरकारी रिक्त पदों को भरना लोकसभा चुनाव में कांग्रेस अध्यक्ष द्वारा किए गए वादों की कतार में सबसे नवीनतम है।
 
इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष ने न्यूनतम आय गारंटी योजना (न्याय) को लागू करने की घोषणा की है जिसके माध्यम से प्रतिवर्ष 72,000 रुपए देश के सबसे गरीब 20 प्रतिशत परिवारों के खातों में स्थानांतरित किए जाएंगे। उन्होंने अपने खुद के व्यवसाय शुरू करने के इच्छुक युवाओं के लिए प्रोत्साहन के तौर पर कई प्रकार की छूट देने का भी वादा किया है। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

EC से सवाल, 190 सीटों का वोटिंग पर्सेंट आने में इतना समय क्यों लगा?

KCR पर चुनाव आयोग का एक्शन, 48 घंटे तक प्रचार पर लगाया बैन, कांग्रेस के खिलाफ की थी टिप्पणी

उज्जैन के दंडी आश्रम में आचार्य और सेवादार ने 19 बच्चों से किया यौन कुकर्म, FIR दर्ज

2500 वीडियो क्लिप, 17 साल पुराना ड्राइवर, कर्नाटक के इस कांड को क्‍यों कहा जा रहा भारत का सबसे बड़ा sex scandal?

प्रज्वल रेवन्ना sex scandal को लेकर राहुल ने बोला पीएम मोदी पर तीखा हमला

19 साल बाद संजय निरुपम की घर वापसी, शिंदे की शिवसेना में होंगे शामिल

Lok Sabha Elections 2024 : बनासकांठा में बोले PM मोदी, कांग्रेस लिखकर दे धर्म के आधार पर नहीं देगी आरक्षण

KCR पर चुनाव आयोग का एक्शन, 48 घंटे तक प्रचार पर लगाया बैन, कांग्रेस के खिलाफ की थी टिप्पणी

UP : राजगुरु, बिस्मिल, भगत सिंह, देश के शहीदों से मुख्तार की तुलना, अफजाल अंसारी का वीडियो वायरल

Supreme Court Updates : सुप्रीम कोर्ट के जज जब सुनाने लगे अपना दर्द - संडे-मंडे तो छोड़िए त्योहारों पर भी चैन नहीं

अगला लेख