बिहार में देशभर में सबसे ज्यादा 8.17 लाख मतदाताओं ने Nota का इस्तेमाल किया

Webdunia
शुक्रवार, 24 मई 2019 (23:45 IST)
नई दिल्ली। देश में सबसे ज्यादा बिहार की जनता ने नोटा का बटन दबाकर अपने उम्मीदवारों को खारिज किया। बिहार के 8.17 लाख मतदाताओं ने नोटा का इस्तेमाल किया।
 
चुनाव आयोग की वेबसाइट के अनुसार बिहार में 40 लोकसभा सीटों पर हुए कुल मतदान में 2 फीसदी लोगों ने नोटा का चयन किया। दमन और दीव में 1.7 फीसदी, आंध्रप्रदेश में 1.49 फीसदी, छत्तीसगढ़ में 1.44 फीसदी मतदाताओं ने नोटा का चयन किया।
 
भारत में उम्मीदवारों की सूची में नोटा को 2013 में उच्चतम न्यायालय के आदेश के बाद शामिल किया गया था। इससे मतदाताओं को एक ऐसा विकल्प मिला कि अगर वे अपने क्षेत्र के किसी उम्मीदवार को पसंद नहीं करते हैं तो वे अपना मतदान नोटा पर कर सकते हैं।
 
16वीं लोकसभा के चुनाव में 2014 में पहली बार संसदीय चुनाव में नोटा की शुरुआत हुई। इसमें करीब 60 लाख मतदाताओं ने नोटा के विकल्प को चुना। यह लोकसभा चुनाव में हुए कुल मतदान का 1.1 फीसदी था, वहीं 17वें लोकसभा चुनाव में गोपालगंज में सबसे ज्यादा 51,660 मतदाताओं ने नोटा का बटन दबाया। कुल 5.04 फीसदी मतदाताओं ने नोटा का इस्तेमाल किया, जो देश में सबसे ज्यादा था।
 
पश्चिम चंपारण में (4.51 फीसदी), नवादा (3.73 फीसदी) और जहानाबाद (3.37 फीसदी) में मतदाताओं ने नोटा का इस्तेमाल किया। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

स्वाति मालीवाल मामले पर क्या बोलीं प्रियंका गांधी

स्वाति मालीवाल बोलीं- मेरे साथ जो हुआ वो बहुत बुरा था, थप्पड़ मारा गया, केजरीवाल के PA के खिलाफ FIR

iQOO Z9x 5G : लॉन्च हुआ सबसे सस्ता गेमिंग स्मार्टफोन, धांसू फीचर्स

Weather Updates : उत्तर पश्चिम भारत में लू की चेतावनी, दिल्ली में 45 डिग्री पहुंचेगा पारा, कई राज्‍यों में ऑरेंज अलर्ट

घने जंगल में बेफिक्र सो रहा था हाथियों का ये परिवार, IAS ने वीडियो शेयर किया और फिर...

स्वाति मालीवाल से बदसलूकी केस में FIR, कहा- मेरे साथ जो हुआ, बहुत बुरा था

आंध्र हिंसा मामला : केंद्रीय बलों की 25 कंपनियां रहेंगी तैनात, चुनाव आयोग ने गृह मंत्रालय को दिए निर्देश

स्वाति मालीवाल मामले पर क्या बोलीं प्रियंका गांधी

इंदौर नगर निगम की वर्दी पर क्यों मचा है बवाल? U टर्न की तैयारी में निगम

अगला लेख