लोकसभा चुनाव के नतीजे तय करेंगे कर्नाटक में कांग्रेस-जदएस गठबंधन सरकार का भविष्य

Webdunia
बुधवार, 22 मई 2019 (22:45 IST)
बेंगलुरु। कर्नाटक में एचडी कुमारस्वामी के नेतृत्व वाली कांग्रेस-जद (एस) सरकार का गुरुवार को 1 साल पूरा हो रहा है लेकिन सत्तारूढ गठबंधन की नजरें लोकसभा चुनाव के नतीजों पर रहेंगी क्योंकि चुनाव परिणाम का असर इसकी स्थिरता पर पड़ सकता है।
 
ठीक एक साल पहले कुमारस्वामी ने राज्य में गठबंधन सरकार के प्रमुख के रूप में शपथ ली थी। कुमारस्वामी के मुख्यमंत्री बनने से पहले राज्य में राजनीतिक नाटक हुआ था, जब सबसे बड़ी पार्टी भाजपा के नेता बीएस येदियुरप्पा को विधानसभा में बहुमत साबित नहीं कर पाने के बाद 3 दिन पुरानी सरकार के मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा देना पड़ा था।
 
कुमारस्वामी के 23 मई 2018 को शपथ ग्रहण समारोह में देशभर के कई प्रमुख नेता एक साथ मंच पर नजर आए थे और इसे लोकसभा चुनावों से पहले भाजपा विरोधी गठबंधन की संभावनाओं के रूप में देखा गया था। अब, लोकसभा चुनाव के नतीजे कुमारस्वामी नीत गठबंधन सरकार का भविष्य तय कर सकते हैं।
 
चुनावी विश्लेषक भाजपा के कर्नाटक में 28 में से 20 से अधिक सीटें जीतने का अनुमान लगा रहे हैं और अगर ऐसा हुआ तो इसका साया गठबंधन सरकार के एक साल पूरे होने के जश्न की योजना पर पड़ेगा क्योंकि गठबंधन की स्थिरता खुद दांव पर है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Reels पर तकरार, क्यों लोगों में बढ़ रहा है हर जगह वीडियो बनाने का बुखार?

क्या है 3F का संकट, ऐसा कहकर किस पर निशाना साधा विदेश मंत्री जयशंकर ने

कौन हैं स्‍वाति मालीवाल, कैसे आप पार्टी के लिए बनी मुसीबत, पिता पर लगाए थे यौन शौषण के आरोप?

रायबरेली में सोनिया गांधी की भावुक अपील, आपको अपना बेटा सौंप रही हूं

कांग्रेस, सपा सत्ता में आई तो राम मंदिर पर बुलडोजर चलाएंगी

सचिन पायलट का बड़ा आरोप, बोले- भारत को विपक्ष मुक्त बनाना चाहती है BJP

Weather Update : राजस्थान-दिल्ली समेत कई राज्यों में प्रचंड गर्मी का अलर्ट, नजफगढ़ में पारा 47 के पार

ममता बनर्जी का दावा, 200 भी पार नहीं कर पाएगी BJP, सत्ता में आएगा विपक्षी गठबंधन

Prajwal Revanna Case : प्रज्वल रेवन्ना का VIDEO, डीके शिवकुमार का नाम और 100 करोड़ की डील, आखिर क्या है सच

शिवपुरी कलेक्टर कार्यालय में भीषण आग, कई विभागों के दस्तावेज जलकर खाक

अगला लेख