हाथ को नहीं मिला आप का साथ, दिल्ली में अकेले चुनाव लड़ेगी कांग्रेस

Webdunia
शनिवार, 13 अप्रैल 2019 (07:21 IST)
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव में दिल्ली की 7 सीटों पर भाजपा को कड़ी टक्कर देने की कवायद में लगी कांग्रेस को उस समय करारा झटका लगा जब अरविंद केजरीवाल की आप के साथ पार्टी की बातचीत विफल हो गई। 
 
कांग्रेस ने शुक्रवार को कहा कि ‘आप’ के साथ गठबंधन को लेकर हो रही उसकी बातचीत विफल हो गई है क्योंकि अरिवंद केजरीवाल की अगुवाई वाली पार्टी ने चार राज्यों में गठबंधन को लेकर एक ‘अव्यावहारिक रुख’ अख्तियार कर रखा है। हालांकि, उन्होंने दिल्ली में दोनों दलों के बीच चुनावी समझौते की संभावनाओं के अभी भी जीवित रहने के संकेत दिए। 
 
कांग्रेस के दिल्ली मामलों के प्रभारी पी सी चाको ने घोषणा की कि पार्टी राष्ट्रीय राजधानी की सभी सात लोकसभा सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी। हालांकि, उन्होंने संकेत दिए कि वह अभी भी आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन करने को तैयार हैं, बशर्ते गठजोड़ केवल दिल्ली तक सीमित रहे।
 
हालांकि, ‘आप’ ने कहा कि गठबंधन केवल तभी संभव है जब चार राज्यों और एक केन्द्र शासित प्रदेश में गठबंधन किया जाए। कांग्रेस की घोषणा के बाद ‘आप’ ने हरियाणा में जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) के साथ गठबंधन का ऐलान किया। चाको ने बताया कि पार्टी एक-दो दिन में दिल्ली के पार्टी प्रत्याशियों की सूची जारी कर देगी। (भाषा) 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

RJD में कौन है जयचंद, जिसका लालू पु‍त्र Tej Pratap Yadav ने अपने मैसेज में किया जिक्र

Floods in Northeast India : उफनती बोमजीर नदी में फंसे 14 लोगों को IAF ने किया रेस्क्यू

शिवसेना UBT ने बाल ठाकरे को बनाया 'सामना' का एंकर, निकाय चुनाव से पहले AI पर बड़ा दांव

विनाशकारी बाढ़ से असम अस्त व्यक्त, गौरव गोगोई के निशाने पर हिमंता सरकार

डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा एक्शन, मस्क के करीबी इसाकमैन नहीं बनेंगे NASA चीफ

सभी देखें

नवीनतम

शर्मनाक! यूपी में दो साध्वियों ने आश्रम में कराया अन्य साध्वी का रेप, ब्लैकमेल भी किया

मणिपुर में भीषण बाढ़ के कहर से हजारों लोग प्रभावित और सैकड़ों घर क्षतिग्रस्त

असम में बाढ़ से हालात गंभीर, 4 लाख लोग प्रभावित, अब तक 10 की मौत

यूक्रेन के हमले से भड़का रूस, क्या परमाणु हमला करेंगे पुतिन?

नासिक त्र्यंबकेश्वर में अगले साल 31 अक्टूबर से सिंहस्थ कुंभ मेला, तैयारियों को लेकर क्या बोले सीएम फडणवीस?

अगला लेख