नागपुर में भागवत, जोशी सबसे पहले मतदान करने वालों में शामिल

Webdunia
गुरुवार, 11 अप्रैल 2019 (10:02 IST)
नागपुर। आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत लोकसभा चुनाव के पहले चरण में गुरुवार सुबह महाराष्ट्र की नागपुर सीट पर सबसे पहले मतदान करने पहुंचे लोगों में शामिल रहे। केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी यहां से भाजपा के उम्मीदवार हैं। वहीं कांग्रेस ने यहां से भाजपा के पूर्व सांसद नाना पटोले को मैदान में उतारा है।

भागवत के अलावा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) के महासचिव भैयाजी जोशी भी सुबह 6.50 बजे के आसपास महल इलाके में भउजी दफ्तरी स्कूल स्थित मतदान केन्द्र पहुंचे। भागवत ने लोगों से बड़ी संख्या में मतदान करने की अपील की।

उन्होंने कहा, मतदान आवश्यक और सभी के लिए एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। राष्ट्रीय सुरक्षा, विकास और पहचान के लिए मतदान करें। ईवीएम में नोटा की मौजूदगी पर उन्होंने कहा कि क्या किसी को भी यह बताने की आवश्यकता है कि उसे क्या चाहिए।

उन्होंने कहा, चुप रहने से कुछ नहीं होगा, आपको हां या ना कहना ही होगा। जोशी ने भी लोगों से मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा, मैं उम्मीद करता हूं कि चुनाव के बाद सत्ता में आने वाली सरकार राष्ट्रहित में काम करेगी।

महाराष्ट्र में प्रथम चरण में लोकसभा की सात सीटों नागपुर, वर्धा, रामटेक, भंडारा-गोंदिया, चंद्रपुर, गढ़चिरौली-चिमूर और यवतमाल-वाशिम सीटों पर आज सुबह से मतदान जारी है। सभी निर्वाचन क्षेत्र राज्य के विदर्भ क्षेत्र में आते हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Rajkot Gaming Zone Fire: HC की फटकार के बाद सरकार का एक्शन, राजकोट के कमिश्नर सहित 6 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर

क्यों INDIA गठबंधन बैठक में शामिल नहीं होंगी ममता बनर्जी, बताया कारण

Maruti Alto EV सस्ता और धमाकेदार मॉडल होने जा रहा है लॉन्च, जानिए क्या हो सकती है कीमत

Prajwal Revanna : सेक्स स्कैंडल में फंसे प्रज्वल रेवन्ना का पहला बयान, 31 मई को SIT के सामने आऊंगा

चक्रवाती तूफान रेमल का कहर, बंगाल में 15000 घर तबाह, 2 लोगों की मौत

इंडिगो के विमान में बम की खबर से हड़कंप, टेक ऑफ से पहले विमान खाली कराया

Rajkot Gaming Zone Fire : 3 आरोपियों को 14 दिन की हिरासत, जांच में नहीं कर रहे सहयोग

Weather Updates : देश में 17 स्थानों पर पारा 48 के पार, 3 दिन बाद इन इलाकों में मिल सकती है राहत

AAP सांसद स्वाति मालीवाल से मारपीट के आरोपी विभव कुमार को कोर्ट से झटका, जमानत याचिका खारिज

अखिलेश यादव के करीबी मेरठ के एसपी MLA रफीक अंसारी गिरफ्तार

अगला लेख