Dharma Sangrah

इस बार चुनाव नहीं लड़ेंगे परेश रावल

Webdunia
रविवार, 24 मार्च 2019 (12:07 IST)
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता और भाजपा सांसद परेश रावल इस बार चुनाव नहीं लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि वह इस लोकसभा चुनाव में किसी भी पार्टी से भाग नहीं लेंगे।
 
परेश रावल ने अपने ट्विटर पर लिखा है, 'मैं मीडिया और लोगों से इस बात का निवेदन करता हूं कि वह मेरे नाम के उम्मीदवारों की घोषणा का कयास ना लगाएं। मैंने महीनों पहले ही पार्टी पदाधिकारियों को इस बात की जानकारी दे दी है कि मैं लोकसभा चुनाव नहीं लड़ना चाहता। हालांकि मैं भारतीय जनता पार्टी का एक समर्पित कार्यकर्ता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का समर्थक सदा बना रहूंगा।'
 
उन्होंने यह भी कहा है कि इस बात की जानकारी वरिष्ठ जनों को दे दी है। जिसके चलते लोग इस बात का कयास लगाकर संभ्रम की स्थिति ना पैदा करें।
 
परेश रावल वर्तमान में भाजपा से अहमदाबाद ईस्ट लोकसभा सीट से सांसद हैं। हालांकि परेश रावल के इस फैसले को लेकर पार्टी की तरफ से कोई जवाब नहीं आया है। वर्ष 2014 में परेश रावल ने भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर लोकसभा का चुनाव लड़ा था और वह जीत कर लोकसभा भी पहुंचे थे। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

लालू के यहां मची कलह, कौन हैं संजय यादव, परिवार में डाल रहे दरार

Bihar Election: बिहार विधानसभा चुनाव की 10 सबसे बड़ी जीत

क्या नीतीश के मुख्‍यमंत्री बनने में दिक्कत है? जानिए भाजपा ने क्या कहा

बिहार में कैसे बनी 12000 करोड़ की सरकार, गेम चेंजर रहा नीतीश मास्टरस्ट्रोक

राहुल गांधी ने बेगूसराय में तालाब में लगाई थी छलांग, यहां क्या हुआ कांग्रेस का हाल?

सभी देखें

नवीनतम

बिहार में सरकार गठन की तैयारियां तेज, कौन होगा मुख्‍यमंत्री, कब होगा शपथ ग्रहण

बिहार विधानसभा चुनाव में हार पर होगा मंथन, तेजस्वी ने राजद विधायकों की बुलाई बैठक

UP : योगी जैसे CM की कल्पना मुश्किल, लखनऊ में बोले राजनाथ सिंह

पीएसी की नई महिला बटालियन बनी ‘ऊदा देवी बटालियन’, CM योगी और राजनाथ सिंह ने किया प्रतिमा का अनावरण

Shimla : अवैध संजौली मस्जिद में नमाज पढ़ने से रोकने पर 4 महिलाओं सहित 6 पर FIR

अगला लेख