लोकसभा चुनाव से पहले मध्यप्रदेश में 'ब्यूटी' पोलिटिक्स

विशेष प्रतिनिधि
भोपाल। चुनाव से पहले कई तरह की पोलिटिक्स देखने को मिलती है, कभी बड़े नेताओं के पाला बदलने की पोलिटिक्स, कभी नेताओं के बयानों की पोलिटिक्स तो कभी सियासत में जाति की पोलिटिक्स, लेकिन इस बार लोकसभा चुनाव से पहले मध्यप्रदेश की सियासत में ब्यूटी पोलिटिक्स देखने को मिल रही है।


लोकसभा चुनाव से पहले भोपाल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पहले प्रियंका गांधी को भोपाल लोकसभा सीट से चुनाव लड़ाने की मांग की। कांग्रेस कार्यकर्ताओं की इस मांग के अगले दिन ही प्रियंका गांधी को कांग्रेस पार्टी का महासचिव बना दिया गया। इसके बाद अब लोकसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस में प्रियंका गांधी को मध्यप्रदेश में किसी सीट से लोकसभा चुनाव लड़ाने और उनकी अधिक से अधिक रैली कराने की मांग ने जोर पकड़ लिया है। इस बीच गुना-शिवपुरी संसदीय सीट से कांग्रेस सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया की पत्नी प्रियदर्शिनी राजे सिंधिया को चुनाव लड़ाने की मांग कार्यकर्ताओं ने उठाई दी है।

एक ओर कांग्रेस कार्यकर्ता प्रियंका गांधी और प्रियदर्शिनी राजे सिंधिया को चुनाव लड़ाने की मांग कर रहे हैं तो दूसरी ओर बीजेपी नेता कांग्रेस के चेहरों पर निशाना साध रहे हैं। बीजेपी नेता अपने बयानों के जरिए कहीं न कहीं प्रियंका गांधी के चेहरे पर सवाल उठा रहे हैं। पहले जहां बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने प्रियंका पर निशाना साधा तो अब मध्यप्रदेश में नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने प्रियंका गांधी के चेहरे पर सवाल उठाए हैं।

गोपाल भार्गव का कहना है कि अगर प्लास्टिक सर्जरी कराने से वोट मिलते हैं तो नेताओं को प्लास्टिक सर्जरी करवा लेनी चाहिए। गोपाल भार्गव ने प्रियंका गांधी के कांग्रेस में आने से वोटरों पर प्रभाव पड़ने के बारे में पूछा गया तो गोपाल भार्गव ने कहा कि अगर हिंदुस्तान में कर्म और सुशासन पर वोट न मिलकर चेहरे के आधार पर वोट मिलने लगें तो उनकी सभी नेताओं को सलाह होगी कि वो प्लास्टिक सर्जरी करवा लें।

प्रियंका गांधी के देश की राजनीति में योगदान देने पर सवाल खड़े करते हुए गोपाल भार्गव ने पूछा कि प्रियंका और उनके पति ने देश की सियासत में क्या योगदान दिया, यह बताया जाए। गोपाल भार्गव ने कहा कि अगर चेहरे के आधार पर वोट मिल रहे होते तो पीएम मोदी भी सफेद दाढ़ी को डाई करा लेते, लेकिन वो जानते हैं कि कामों के आधार जनता वोट देती है। चेहरे के आधार पर जनता वोट नहीं देती है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

5वें चरण में 57.40 फीसदी मतदान, बारामूला में टूटा वोटिंग का रिकॉर्ड, जानें कहां कितने प्रतिशत पड़े वोट

वाइस प्रेसिडेंट मुखबेर ईरान के अंतरिम राष्ट्रपति बने, भारत में 1 दिन का शोक

भीषण गर्मी में लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में सुस्त रही मतदान की रफ्तार, आदित्य ठाकरे ने निर्वाचन आयोग पर उठाए सवाल

AAP की मुश्किलें बढ़ीं, ED की चार्जशीट में खुलासा अमेरिका, ईरान, यूएई जैसे देशों से मिली करोड़ों की फंडिंग

दिग्विजय सिंह का दावा, I.N.D.I.A. गठबंधन को वैसा ही समर्थन मिल रहा, जैसा 1977 में...

आतिशी का दावा, वोटिंग से पहले भाजपा ने रोका दिल्ली का पानी

रांची के पोल्ट्री फॉर्म में bird flu का प्रकोप, 920 पक्षियों को मारा गया

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव उत्तर प्रदेश और बिहार के यादव वोटर्स में लगा पाएंगे सेंध?

पुरी में किसको मिलेगा भगवान जगन्नाथ का आशीर्वाद, BJD और BJP में कड़ी टक्कर

Maliwal case: बिभव कुमार को मुंबई से वापस दिल्ली लाए, फोन को फॉर्मेट कर दिया था

अगला लेख