Lok Sabha Elections 2019 : तीसरे चरण में 116 सीटों के लिए मंगलवार को मतदान, कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर

Webdunia
सोमवार, 22 अप्रैल 2019 (18:07 IST)
नई दिल्ली। लोकसभा के 7 चरणों में होने वाले चुनाव के तीसरे चरण में 15 राज्यों और केंद्र शासित क्षेत्रों की 116 सीटों के लिए मतदान मंगलवार को होगा, जिसमें मुलायम सिंह यादव समेत कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर रहेगी। तीसरे चरण में ओडिशा विधानसभा की 42 सीटों के लिए भी वोट डाले जाएंगे।
 
इस चरण में 13 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों के कई दिग्गज नेताओं की चुनावी किस्मत का फैसला होगा। इस चरण में समाजवादी पार्टी (सपा) के संस्थापक मुलायम सिंह यादव, आजम खां, जयाप्रदा, शिवपाल सिंह यादव, संतोष गंगवार और वरुण गांधी जैसे दिग्गज नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर है।
 
लोकसभा चुनाव के इस चरण में जिन सीटों के लिए मतदान होना है, उनमें असम की 4, बिहार की 5, छत्तीसगढ़ की 7, गुजरात की सभी 26, गोवा की 2, जम्मू-कश्मीर की 1, कर्नाटक की 14, केरल की सभी 20, महाराष्ट्र की 14, ओडिशा की 6, उत्तरप्रदेश की 10, पश्चिम बंगाल की 5, त्रिपुरा, दादरा एवं नगर हवेली और दमन एवं दीव-की 1-1 सीट शामिल हैं।
 
त्रिपुरा पूर्व लोकसभा सीट के लिए मतदान दूसरे चरण में होना था लेकिन सुरक्षा कारणों से उसे स्थगित कर दिया गया था। जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए एक हिस्से में मंगलवार को मतदान होगा। इस सीट का चुनाव 3 चरणों- 3रे, 4थे और 5वें चरण में होना है।
 
महाराष्ट्र में भाजपा, शिवसेना, राकांपा और कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने प्रचार अभियान में अपने अपने पार्टी उम्मीदवारों के लिए मतदाताओं का समर्थन मांगा। 3रे चरण के चुनाव में 249 उम्मीदवारों का भविष्य ईवीएम में कैद होगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अहमदनगर और माढ़ा लोकसभा क्षेत्रों में भाजपा के लिए प्रचार किया, वहीं मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने भी विभिन्न क्षेत्रों में जनसभाओं को संबोधित किया।
 
3रे चरण में उत्तरप्रदेश की कुल 10 लोकसभा सीटों- मुरादाबाद, रामपुर, संभल, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, बदायूं, आंवला, बरेली और पीलीभीत के मतदान होगा। पिछले आम चुनाव में इनमें से 7 सीटें भारतीय जनता पार्टी की झोली में गई थीं जबकि मैनपुरी, बदायूं और फिरोजाबाद सीटें सपा के खाते में गई थीं। बिहार में खगड़िया, मधेपुरा, सुपौल, अररिया और झंझारपुर सीट के लिए मतदान होगा जबकि छत्तीसगढ़ सरगुजा, रायगढ़, रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, कोरबा और जांजगीर-चांपा सीट के लिए मतदान होना है।
 
ओडिशा की 6 लोकसभा सीटों और 42 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव प्रचार रविवार शाम को थम गया था। भाजपा और बीजू जनता दल समेत कई दलों के नेताओं ने सघन प्रचार किया। मंगलवार को कड़ी सुरक्षा के बीच भुवनेश्वर, कटक, पुरी, संबलपुर, क्योंझर और ढेंकनाल लोकसभा सीटों और विधानसभा के 42 सीटों पर मतदान होगा। 3रे चरण में प्रमुख उम्मीदवारों में बीजद के बी. महताब, पिनाकी मिश्रा, अरूप पटनायक, भाजपा के संबित पात्रा, प्रकाश चंद्र मिश्रा और अपराजिता सारंगी आदि शामिल हैं। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

RJD में कौन है जयचंद, जिसका लालू पु‍त्र Tej Pratap Yadav ने अपने मैसेज में किया जिक्र

Floods in Northeast India : उफनती बोमजीर नदी में फंसे 14 लोगों को IAF ने किया रेस्क्यू

शिवसेना UBT ने बाल ठाकरे को बनाया 'सामना' का एंकर, निकाय चुनाव से पहले AI पर बड़ा दांव

विनाशकारी बाढ़ से असम अस्त व्यक्त, गौरव गोगोई के निशाने पर हिमंता सरकार

डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा एक्शन, मस्क के करीबी इसाकमैन नहीं बनेंगे NASA चीफ

सभी देखें

नवीनतम

राहुल गांधी 10 साल बाद पहुंचेंगे भोपाल में प्रदेश कांग्रेस दफ्तर, संगठन सृजन अभियान का करेंगे आगाज

पाकिस्तान के कराची शहर में भूकंप के 3 झटके, जानिए कितनी रही तीव्रता...

रूस को चकमा देकर यूक्रेन ने कैसे किए ड्रोन हमले, 40 सैन्य विमान तबाह, 5 हवाई अड्डों पर अटैक

Jio मध्यप्रदेश व छत्तीसगढ़ में सबसे आगे, broadband सेवा में जियो का दबदबा

बड़ी खबर: सुकमा जिले में 16 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, केरलापेंदा गांव हुआ माओवाद मुक्त

अगला लेख