लोकसभा चुनाव में कांग्रेस का सबसे बड़ा दांव, क्या इंदिरा की तरह कांग्रेस को मजबूती दे पाएंगी प्रियंका...

Webdunia
बुधवार, 23 जनवरी 2019 (18:43 IST)
लोकसभा चुनाव 2019 के लिए कांग्रेस के तेवर बदले से हैं। एक तरह राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को घेरने में कोई कसर नहीं  छोड़ी है तो दूसरी ओर इंदिरा गांधी की छवि वाली प्रियंका को राजनीति के मैदान में उतार कर भाजपा की मुश्किलें और बढ़ा दी है।
 
कांग्रेसी लंबे समय से प्रियंका गांधी से राजनीति में आने की मांग कर रहे थे। इंदिरा की पोती की कद काठी से लेकर हेअर स्टाइल तक  सब कुछ अपनी दादी के जैसा ही है। 
 
12 जनवरी 1971 को जन्मीं प्रियंका के यूपी में पार्टी की कमान संभालने से यहां कांग्रेस को जीवनदान मिल सकता है। फिलहाल राज्य  में कांग्रेस के पास केवल दो ही सीटें हैं। न तो पार्टी के पास यहां ज्यादा नेता दिखाई देते हैं न जनता के बीच उसका अब बहुत ज्यादा असर दिखाई देता है। वह केवल अमेठी और रायबरेली जैसी परंपरागत सीटों पर सिमटी हुई दिखाई देती है। 
 
प्रियंका के सक्रिय होने प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा को यूपी में ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। दूसरी ओर राहुल के लिए यूपी को छोड़कर अन्य राज्यों में मेहनत करने के लिए ज्यादा समय भी मिल सकेगा। ऐसे में राज्य में पहले ही महागठबंधन से परेशान भाजपा क्या रणनीति अपनाएगी, यह देखना भी दिलचस्प होगा।
 
प्रियंका एक राजनेता के रूप में कितना सफल होती है यह तो समय ही बताएगा, फिलहाल भाजपा और मोदी को जल्द ही हर हाल में उनका तोड़ ढूढना ही होगा। उनमें भीड़ को अपनी ओर खींचने की क्षमता है। अगर कांग्रेस ने इसे भुना लिया तो न सिर्फ यूपी में उसकी सीटें बढ़ सकती है बल्कि देशभर में उसे फायदा हो सकता है।  

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

डोनाल्ड ट्रंप के निशाने पर क्यों है भारत? क्या मोदी-ट्रंप की दोस्ती का वक्त पूरा हो गया है?

डोनाल्ड ट्रंप को करना पड़ सकती है PM मोदी से बात, क्यों बोले अमेरिकी विशेषज्ञ

शशि थरूर ने फिर कही कांग्रेस को चुभने वाली बात, डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ को लेकर क्या बोले

देश में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, दूसरे चरण में कितनी होगी बारिश, IMD ने जताया यह अनुमान

मालेगांव ब्लास्ट केस में साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के बरी होने पर रोई उमा भारती, कहा दिग्विजय ने रची भगवा आतंकवाद की झूठी थ्योरी

सभी देखें

नवीनतम

बड़ी खबर, 9 सितंबर को उपराष्‍ट्रपति पद के लिए चुनाव

LIVE: बड़ी खबर, 9 सितंबर को उपराष्‍ट्रपति पद के लिए चुनाव

वो कहानी, जो हर भारतीय को याद है: 15 अगस्त की गाथा

झारखंड विधानसभा में मानसून सत्र के दौरान SIR के खिलाफ होगा प्रस्ताव पारित

बर्खास्त कांस्टेबल मुनीर अहमद का पाकिस्तानी लड़की से विवाह राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा करार

अगला लेख