बिहार कांग्रेस मुख्यालय के बाहर शत्रुघ्न सिन्हा के खिलाफ प्रदर्शन, उम्मीदवारी रद्द करने की मांग

Webdunia
मंगलवार, 23 अप्रैल 2019 (07:43 IST)
पटना। अभिनेता से नेता बने शत्रुघ्न सिन्हा को राजद प्रमुख लालू प्रसाद के 'दलाल' की संज्ञा देते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं के एक समूह ने सोमवार को पटना साहिब लोकसभा क्षेत्र से शत्रुघ्न की उम्मीदवारी रद्द करने की मांग करते हुए पटना स्थित पार्टी मुख्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया।
 
बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी (बीपीसीसी) के प्रवक्ता एच के वर्मा ने हालांकि आशंका जताई कि कार्यकर्ताओं को "विपक्षी दलों" द्वारा उनकी पार्टी मुख्यालय सदाकत आश्रम में भेजा गया था।
 
प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि सिन्हा को राजद के इशारे पर कांग्रेस उम्मीदवार बनाया गया और बीपीसीसी अध्यक्ष मदन मोहन झा, पार्टी नेता शक्ति सिंह गोहिल और कांग्रेस के चुनाव अभियान समिति के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह द्वारा इस सीट को "बेच" दिया गया।
 
इससे पहले, रविवार को सिन्हा को कांग्रेस के प्रदेश मुख्यालय में उस समय घेर लिया गया था जब एक बैठक को संबोधित करने के दौरान उन्होंने कहा था कि जब मैं किसी के साथ दोस्ती करता हूं तो मैं अपनी वफादारी नहीं बदलता।
 
सिन्हा पटना साहिब लोकसभा सीट से मौजूदा सांसद हैं और 2014 में उन्होंने भाजपा के टिकट पर लगातार दूसरी बार जीत दर्ज की थी। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कांवड़ यात्रा को बदनाम करने की कोशिश, CM योगी ने उपद्रवियों को दी चेतावनी

समुद्र में आग का गोला बना जहाज, 300 से ज्यादा यात्री थे सवार, रोंगटे खड़े कर देगा VIDEO

महंगा पड़ा कोल्डप्ले कॉन्सर्ट में HR मैनेजर को गले लगाना, एस्ट्रोनॉमर के CEO का इस्तीफा

संसद के मानसून सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक, बिहार में SIR पर विपक्ष ने उठाए सवाल

24 कंपनियों ने जुटाए 45,000 करोड़, IPO बाजार के लिए कैसे रहे 2025 के पहले 6 माह?

सभी देखें

नवीनतम

उपराष्ट्रपति धनखड़ चाहते थे सरकार और विपक्ष मिलकर काम करें : कपिल सिब्बल

Voter List को लेकर राहुल गांधी ने कांग्रेस नेताओं को किया आगाह, बोले- महाराष्ट्र की तरह मप्र में भी हो सकती है मतदाता सूची में छेड़छाड़

Jagdeep Dhankhar Resigns : जगदीप धनखड़ ने उपराष्ट्रपति पद से अचानक क्‍यों दिया इस्‍तीफा, सिर्फ खराब स्वास्थ्य या वजह कुछ और

मानसून की तबाही, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में भूस्खलन से 4 लोगों की मौत, स्कूल बंद

mumbai train blasts : 2006 मुंबई ट्रेन सीरियल ब्लास्ट केस में सभी 12 आरोपी बरी, पीड़ितों ने कहा- न्याय की हत्या कर दी गई

अगला लेख