राहुल गांधी को पेश होना होगा कोर्ट में, बिहार में एक और मुकदमा

Webdunia
शनिवार, 27 अप्रैल 2019 (17:07 IST)
पटना। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल को पटना की एक कोर्ट ने मानहानि मामले में नोटिस जारी कर 20 मई को पेश होने के निर्देश दिए हैं। इस बीच, राहुल पर बिहार में ही एक और मुकदमा दर्ज हो गया है।
 
अदालत ने बिहार के उपमुख्यमंत्री और भाजपा नेता से जुड़े मामले में नोटिस जारी किया है। दरअसल, मोदी ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया था। राहुल के 'सारे मोदी चोर हैं' कहने पर सुशील कुमार मोदी ने यह केस किया था।
 
याचिका में मोदी ने कहा कि राहुल ने अपने भाषण में सभी मोदियों को चोर बताया है, जिससे समाज में उनकी छवि धूमिल हुई है। उन्होंने कहा कि यह आपराधिक कृत्य है, जिसकी सजा राहुल गांधी को मिलनी चाहिए।
राहुल पर एक और मुकदमा : बिहार के ही आरा सिविल कोर्ट में राहुल के गांधी और तेजस्वी यादव के खिलाफ एक मुकदमा दर्ज कराया गया है। राहुल पर आरोप है कि समस्तीपुर की रैली में उन्होंने लोगों से 'चौकीदार चोर है' के नारे लगवाए थे। इस मौके पर राजद नेता तेजस्वी यादव भी मौजूद थे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Monsoon 2024 : केरल कब तक पहुंचेगा मानसून, IMD ने बताई तारीख

SBI ने FD पर बढ़ाई ब्याज दर, जानिए कितने प्रतिशत की बढ़ोतरी की

राहुल-अखिलेश को लेकर CM योगी का दावा, बोले- जीते तो मिलकर लूटेंगे और हारे तो फिर टूटेंगे

शोध में खुलासा, पिछले 30 वर्षों में लू से सर्वाधिक मौतें भारत में हुईं

300 सीटें जीतने पर अयोध्या में राम मंदिर बना, 400 सीटों पर मथुरा में बनेगा कृष्ण मंदिर

Monsoon 2024 : केरल कब तक पहुंचेगा मानसून, IMD ने बताई तारीख

5 लाख के इनामी भगोड़े अपराधी को NIA ने किया गिरफ्तार

कृष्ण जन्मभूमि मामले में गुरुवार को भी होगी सुनवाई, हिंदू पक्ष ने दी यह दलील...

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में झारखंड के मंत्री आलमगीर आलम गिरफ्तार

Krishi Startup : 9 साल में 7000 से ज्‍यादा हुई कृषि स्टार्टअप की संख्या, FAIFA रिपोर्ट में हुआ खुलासा

अगला लेख