राजनाथ सिंह का दावा, पश्चिम बंगाल में सभी 42 लोकसभा सीटें जीतेंगे

Webdunia
शनिवार, 11 मई 2019 (12:38 IST)
कोलकाता। गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने दावा किया कि पश्चिम बंगाल में भगवा लहर है और भाजपा राज्य की सभी 42 लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज करेगी। सिंह ने कहा कि इससे मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और उनकी पार्टी तृणमूल कांग्रेस इतनी परेशान हो गई है कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फोन तक का जवाब नहीं दे रही हैं। 
 
भाजपा के वरिष्ठ नेता सिंह ने पूर्वी मिदनापुर जिले के कांथी में एक रैली में कहा कि भाजपा की लहर के कारण दीदी (बनर्जी) इतनी तनाव में हैं कि वह प्रधानमंत्री द्वारा की गई कॉल भी नहीं उठाती हैं।
 
उन्होंने कहा कि पूरा देश महसूस कर सकता है कि यह लहर पूरे बंगाल में फैल रही है और पार्टी राज्य की हर लोकसभा सीट पर जीत का झंडा फहराएगी। कांथी में 12 मई को लोकसभा चुनाव के छठे चरण में मतदान होगा।
 
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने हाल ही में एक चुनावी रैली में कहा था कि पार्टी पश्चिम बंगाल में 23 से अधिक लोकसभा सीटें जीतेगी। सिंह ने यह भी आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री बनने से पहले बनर्जी ने जो वादे किए थे, उन्हें निभाने में वह विफल रहीं हैं। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Reels पर तकरार, क्यों लोगों में बढ़ रहा है हर जगह वीडियो बनाने का बुखार?

क्या है 3F का संकट, ऐसा कहकर किस पर निशाना साधा विदेश मंत्री जयशंकर ने

कौन हैं स्‍वाति मालीवाल, कैसे आप पार्टी के लिए बनी मुसीबत, पिता पर लगाए थे यौन शौषण के आरोप?

रायबरेली में सोनिया गांधी की भावुक अपील, आपको अपना बेटा सौंप रही हूं

कांग्रेस, सपा सत्ता में आई तो राम मंदिर पर बुलडोजर चलाएंगी

Lok Sabha Elections 2024 : दिल्ली की जनसभा में क्यों भावुक हो गए PM मोदी, देश की 140 करोड़ जनता को बताया अपना वारिस

पूर्व सांसद अवतार सिंह भड़ाना ने कांग्रेस में की वापसी

कोर्ट ने क्यों खारिज की विभव कुमार की जमानत याचिका, बताया कारण

दिग्विजय ने 400 पार के नारे पर उठाए सवाल, भाजपा पर लगाया संविधान बदलने का आरोप

सचिन पायलट का बड़ा आरोप, बोले- भारत को विपक्ष मुक्त बनाना चाहती है BJP

अगला लेख