रतलाम-झाबुआ सीट : पहले बेटे को हराया, अब पिता से मुकाबला

Webdunia
मंगलवार, 16 अप्रैल 2019 (15:20 IST)
झाबुआ। मध्यप्रदेश के रतलाम-झाबुआ संसदीय सीट से भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी जीएस डामोर पांच महीने पहले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी को हराने के बाद अब उसी प्रत्याशी के पिता और पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया का सामना कर रहे हैं।

डामोर ने झाबुआ विधानसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी विक्रांत भूरिया को करीब 10 हजार मतों से पराजित किया था। लोकसभा चुनाव में अब भाजपा ने उन्हें विक्रांत भूरिया के पिता कांतिलाल भूरिया के सामने चुनावी मैदान में उतारा है।

गुजरात की सीमा से सटी ये आदिवासी बहुल सीट कांग्रेस का गढ़ मानी जाती है। हालांकि 16वें लोकसभा चुनाव में भाजपा के स्व. दिलीप सिंह भूरिया ने यहां कमल खिलाया, लेकिन उनका निधन हो जाने के कारण यहां हुए उपचुनाव में एक बार फिर भूरिया ने इस सीट को कांग्रेस के खाते में डाल दिया।

रतलाम लोकसभा सीट पर झाबुआ जिले की झाबुआ, थांदला, पेटलावद, अलीराजपुर जिले की जोबट और अलीराजपुर और रतलाम जिले की रतलाम सिटी, रतलाम ग्रामीण एवं सैलाना विधानसभा सीटें आती हैं। भाजपा ने इस बार नया चेहरा उतारकर कांग्रेस के इस गढ़ में कांग्रेस को चुनौती दी है। आदिवासी बहुल इस सीट पर लंबे समय से इंदौर-दाहोद रेल लाइन और इंदौर-अहमदाबाद फोनलेन का काम पूरा नहीं होने के कारण ग्रामीणों में खासा आक्रोश है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Reels पर तकरार, क्यों लोगों में बढ़ रहा है हर जगह वीडियो बनाने का बुखार?

क्या है 3F का संकट, ऐसा कहकर किस पर निशाना साधा विदेश मंत्री जयशंकर ने

कौन हैं स्‍वाति मालीवाल, कैसे आप पार्टी के लिए बनी मुसीबत, पिता पर लगाए थे यौन शौषण के आरोप?

रायबरेली में सोनिया गांधी की भावुक अपील, आपको अपना बेटा सौंप रही हूं

कांग्रेस, सपा सत्ता में आई तो राम मंदिर पर बुलडोजर चलाएंगी

अमरनाथ यात्रा के लिए 65 हजार से ज्यादा रजिस्ट्रेशन, 29 जून को रवाना होगा पहला जत्था

Petrol Diesel Prices: तेल कंपनियों ने जारी किए पेट्रोल डीजल के नए भाव, जानें क्या हैं ताजा कीमतें

व्हाइट हाउस ने की भारत की प्रशंसा, कहा- दुनिया में भारत जैसे जीवंत लोकतंत्र बहुत कम

50 शहरों में पारा 45 डिग्री पार, 10 राज्यों में भीषण लू का अलर्ट

8 राज्यों की 49 सीटों पर आज थमेगा चुनाव प्रचार का शोर, 20 मई को मतदान

अगला लेख