दिग्विजय के खिलाफ भाजपा का शक्ति प्रदर्शन आज, साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के नामांकन में शामिल होंगे दिग्गज नेता

विशेष प्रतिनिधि
भोपाल। भोपाल लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा ठाकुर आज अपना नामांकन दाखिल करेंगी। साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के नामांकन के जरिए भाजपा अपना शक्ति प्रदर्शन भी करने जा रही है।

नामांकन से पहले साध्वी प्रज्ञा ठाकुर सोमवारा स्थित भवानी चौक मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना भी करेंगी। इसके बाद एक रैली के रूप में कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर अपना नामांकन दाखिल करेंगी। भाजपा का शक्ति प्रदर्शन माने जाने वाली इस रैली में पार्टी के प्रदेश प्रभारी विनय सहस्त्रबुद्धे, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिहं चौहान, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह, नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा समेत सभी बड़े नेता शामिल होंगे।

सोमवार को भरा था मुहूर्त फॉर्म : इससे पहले सोमवार को भी भाजपा उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर मुहूर्त फॉर्म भरा था। इस मौके पर साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के साथ 11 पंडितों का एक दल भी पहुंचा था। अपना फॉर्म भरने के बाद कलेक्ट्रेट से बाहर निकलीं साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने कहा कि वे विधिवत अपना नामांकन मंगलवार को दाखिल करेंगी, लेकिन मुहूर्त होने के चलते आज मुहूर्त फॉर्म भरने आई थीं।

दिलचस्प बात ये है कि साध्वी प्रज्ञा अपना मुहूर्त फॉर्म भरने से पहले मौन व्रत पर थीं। वहीं साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने प्रशासन पर कई तरह के आरोप भी लगाए थे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

EC से सवाल, 190 सीटों का वोटिंग पर्सेंट आने में इतना समय क्यों लगा?

KCR पर चुनाव आयोग का एक्शन, 48 घंटे तक प्रचार पर लगाया बैन, कांग्रेस के खिलाफ की थी टिप्पणी

उज्जैन के दंडी आश्रम में आचार्य और सेवादार ने 19 बच्चों से किया यौन कुकर्म, FIR दर्ज

2500 वीडियो क्लिप, 17 साल पुराना ड्राइवर, कर्नाटक के इस कांड को क्‍यों कहा जा रहा भारत का सबसे बड़ा sex scandal?

प्रज्वल रेवन्ना sex scandal को लेकर राहुल ने बोला पीएम मोदी पर तीखा हमला

19 साल बाद संजय निरुपम की घर वापसी, शिंदे की शिवसेना में होंगे शामिल

Lok Sabha Elections 2024 : बनासकांठा में बोले PM मोदी, कांग्रेस लिखकर दे धर्म के आधार पर नहीं देगी आरक्षण

KCR पर चुनाव आयोग का एक्शन, 48 घंटे तक प्रचार पर लगाया बैन, कांग्रेस के खिलाफ की थी टिप्पणी

UP : राजगुरु, बिस्मिल, भगत सिंह, देश के शहीदों से मुख्तार की तुलना, अफजाल अंसारी का वीडियो वायरल

Supreme Court Updates : सुप्रीम कोर्ट के जज जब सुनाने लगे अपना दर्द - संडे-मंडे तो छोड़िए त्योहारों पर भी चैन नहीं

अगला लेख