शिवराज का दावा, मध्यप्रदेश में लोगों का कांग्रेस से मोहभंग, भाजपा 25 लोकसभा सीटें जीतेगी

Webdunia
शुक्रवार, 8 फ़रवरी 2019 (08:03 IST)
कोलकाता। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को दावा किया कि राज्य में 2 महीने पुरानी कांग्रेस सरकार से लोगों का मोहभंग हो गया है और भगवा पार्टी लोकसभा चुनावों में वहां कम से कम 25 सीटें जीतेगी।
 
उन्होंने आरोप लगाया कि नवंबर 2018 के विधानसभा चुनावों में भाजपा सरकार को सत्ता से बाहर करने वाली कांग्रेस, विधानसभा चुनावों से पहले किए गए अपने वादों को पूरा करने में विफल रही और लोग लोकसभा चुनावों में अपना गुस्सा उतारेंगे। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य सभी 29 (मध्यप्रदेश से लोकसभा सीटें) हैं, लेकिन हम निश्चित रूप से करीब 25 सीटें जीतेंगे।
 
3 बार राज्य के मुख्यमंत्री रहे चौहान ने कहा कि विधानसभा चुनावों के मत प्रतिशत के मुताबिक भाजपा 17 संसदीय क्षेत्रों में आगे रही और जबकि कांग्रेस के पास 12 संसदीय क्षेत्रों में बढ़त रही। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सर्वे में बड़ा खुलासा, 82 फीसदी दिव्यांगों का बीमा नहीं, 42% आयुष्मान योजना से अनभिज्ञ

नीतीश कुमार ने किया वादा, भाजपा से फिर कभी नहीं तोड़ेंगे नाता

म्यांमार में मुश्किलें कम नहीं, भूकंप की त्रासदी से उबरने का संघर्ष, विद्रोहियों से भी जंग

संघ मुख्यालय पहुंचने वाले दूसरे पीएम बने मोदी, क्यों खास है यह दौरा?

म्यांमार की मदद के लिए भारत ने चलाया 'ऑपरेशन ब्रह्मा', जानिए क्या-क्या भेजा

सभी देखें

नवीनतम

उत्तर प्रदेश में घर में घुसकर मां और बेटी की हत्या

LIVE: देश के कई इलाकों में दिखा चांद, आज मनाई जाएगी ईद

Eid ul Fitr 2025 : चांद का हुआ दीदार, देशभर में आज मनाई जाएगी ईद

उज्जैन में विक्रमादित्य के नाम से स्थापित हो न्याय से जुड़ी राष्ट्रीय संस्था : मोहन यादव

पाकिस्तानी सेना के ड्रोन हमलों में 12 आतंकी ढेर

अगला लेख