सुषमा स्वराज ने लोकसभा चुनाव में हवाई हमलों को चुनावी मुद्दा बनाने के दिए संकेत

Webdunia
रविवार, 10 मार्च 2019 (16:40 IST)
मुंबई। भाजपा पर्चों का इस्तेमाल कर लोगों से यह पूछेगी कि क्या वे लोकसभा चुनाव में उन पार्टियों को वोट देंगे जिन्होंने 26 फरवरी के हवाई हमले और अगले दिन पाकिस्तान के लड़ाकू विमानों के साथ हवाई जंग के संबंध में देश की सशस्त्र सेनाओं की वीरता पर सवाल उठाए।
 
भाजपा की महिला कार्यकर्ताओं की रविवार को यहां एक सभा में वरिष्ठ नेता और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने संकेत दिया कि 14 फरवरी को पुलवामा हमले के बाद पाकिस्तान के खिलाफ सेना की कार्रवाई सत्तारूढ़ पार्टी के लिए एक चुनावी मुद्दा होगा।
 
स्वराज ने कहा कि हमें सवाल पूछने चाहिए कि क्या हमारे जवानों को आतंकवादी शिविरों पर बम गिराने के बाद शव गिनने चाहिए या हवाई हमला करने के बाद सुरक्षित लौटना चाहिए? भाजपा कार्यकर्ताओं को उन लोगों से सवाल पूछने चाहिए जिन्होंने हमारे हवाई हमले के असर को लेकर संदेह जताए।
 
गौरतलब है कि 26 फरवरी को किए गए हवाई हमले राजनीतिक विवादों के केंद्र में हैं। विपक्षी दल नरेन्द्र मोदी सरकार से जैश-ए-मोहम्मद के ठिकाने पर बम गिराने के बाद मृतकों की संख्या का सबूत मांग रहे हैं। स्वराज ने कहा कि हमें (भाजपा) सवाल पूछने चाहिए कि क्या आप (मतदाता) उन दलों का समर्थन करेंगे, जो अलगाववादियों के साथ हैं। हमें लोगों से पूछना चाहिए कि क्या वे उन लोगों के लिए वोट देना चाहते हैं जिन्होंने हमारे जवानों की वीरता पर सवाल उठाए?
 
उन्होंने कहा कि हमारे पास दो पर्चें होंगे जिनमें से एक में सवालों के जवाब में तार्किक बयान होंगे। भाजपा कार्यकर्ताओं को चुनाव प्रचार अभियान के दौरान इसका इस्तेमाल करना चाहिए। दूसरा पर्चा महिलाओं के लिए सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में होगा। दोनों पर्चें जल्द ही उपलब्ध कराए जाएंगे। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

स्वाति मालीवाल मामले पर क्या बोलीं प्रियंका गांधी

स्वाति मालीवाल बोलीं- मेरे साथ जो हुआ वो बहुत बुरा था, थप्पड़ मारा गया, केजरीवाल के PA के खिलाफ FIR

iQOO Z9x 5G : लॉन्च हुआ सबसे सस्ता गेमिंग स्मार्टफोन, धांसू फीचर्स

Weather Updates : उत्तर पश्चिम भारत में लू की चेतावनी, दिल्ली में 45 डिग्री पहुंचेगा पारा, कई राज्‍यों में ऑरेंज अलर्ट

घने जंगल में बेफिक्र सो रहा था हाथियों का ये परिवार, IAS ने वीडियो शेयर किया और फिर...

स्वाति मालीवाल से बदसलूकी केस में FIR, कहा- मेरे साथ जो हुआ, बहुत बुरा था

आंध्र हिंसा मामला : केंद्रीय बलों की 25 कंपनियां रहेंगी तैनात, चुनाव आयोग ने गृह मंत्रालय को दिए निर्देश

स्वाति मालीवाल मामले पर क्या बोलीं प्रियंका गांधी

इंदौर नगर निगम की वर्दी पर क्यों मचा है बवाल? U टर्न की तैयारी में निगम

अगला लेख