तेजस्वी ने गरमाई यूपी की राजनीति, भाजपा पर बोला हमला

Webdunia
सोमवार, 14 जनवरी 2019 (16:42 IST)
देर रात बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री व राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ पहुंचे। उनके पहुंचने के बाद उत्तर प्रदेश के राजनीतिक गलियारों में 2019 के लोकसभा चुनाव को लेकर चर्चा जोरों से शुरू हो गई।
 
लखनऊ पहुंचे तेजस्वी यादव ने सबसे पहले उत्तरप्रदेश पूर्व मुख्यमंत्री व बसपा सुप्रीमो सुश्री मायावती से मुलाकात की और उसके बाद वे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मिले। मुलाकात के बाद राजद नेता तेजस्वी यादव ने बीजेपी पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा तो संविधान की हत्या करने वाली पार्टी है।
 
संविधान विरोधी पार्टी का लोकसभा चुनाव में अब तो उत्तरप्रदेश के साथ ही बिहार से भी सफाया हो जाएगा। उन्होंने कहा कि इस संविधान विरोधी पार्टी की उलटी गिनती शुरू हो गई है। नागपुरिया कानून से देश चलाया जा रहा है। बंच ऑफ थॉट्स किताब को संविधान की जगह रखना चाहते हैं।
 
उन्होंने कहा कि देश के लोगों को धर्म व जाति के नाम पर लड़ाकर अपना उल्लू सीधा किया है। अब लोगों को इनकी सारी साजिश का पता चल गया है। भाजपा की सरकार में मॉब लिंचिंग बढ़ी है। समाज में जहर फैलाया जा रहा है। देश में हर तरफ अघोषित इमरजेंसी का माहौल है। इनके राज में तो हर संवैधानिक संस्थाओं को तानाशाही करके अपने फायदे के लिए चलाया जा रहा है।
यादव ने कहा कि देश में बेरोजगारी बढ़ी है। किसान मर रहा है। उन्होंने ने कहा कि उत्तरप्रदेश में सपा व बसपा के बीच गठबंधन के लिए मैं तहेदिल से अखिलेश यादव व मायावती जी को धन्यवाद देता हूं। उन्होंने कहा कि भाजपा के खिलाफ यह गठबंधन देश की राजनीति की दिशा व दशा तय करेगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

जनरेटिव AI क्या है, सस्ता या मुफ्त जनरेटिव एआई घाटे का सौदा, जानिए कई सवालों के जवाब

PPF, Samriddhi Yojana और NSC पर ब्याज दर घटी या बढ़ी, दिवाली से पहले सरकार का फैसला

लद्दाख को लेकर केंद्र को एक और झटका, अब KDA ने बातचीत से मुंह मोड़ा

बाबा चैतन्यानंद के मोबाइल से मिले अश्लील फोटो, महिलाओं को भेजता था यह मैसेज

बिहार विधानसभा चुनाव में BJP का MP विनिंग फॉर्मूला, बूथ मैनेजमेंट के लिए दिग्गज नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी

सभी देखें

नवीनतम

MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई जिलों के बदले कलेक्टर

रामनगरी अयोध्या में मनेगा RSS शताब्दी वर्ष समारोह, पूर्ण गणवेश मे होंगे स्वयंसेवक

हमास को डोनाल्ड ट्रंप का अल्टीमेटम, आपके पास केवल 3-4 दिन, नहीं तो होगा दु:खद अंत

Chennai Ennore Power Plant Accident : चेन्नई में पावर प्लांट में मचान गिरने से 9 की मौत, 5 घायल

यूपी में श्री अन्न की खरीद एक अक्टूबर से होगी

अगला लेख