राहुल गांधी पर भड़के उद्धव ठाकरे, कहा- ऐसे लोगों को चुनाव लड़ने नहीं देना चाहिए

Webdunia
बुधवार, 24 अप्रैल 2019 (07:41 IST)
मुंबई। राजद्रोह कानून हटाने के कांग्रेस के चुनावी वादे को लेकर राहुल गांधी की आलोचना करते हुए शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने कहा कि ऐसे लोगों को चुनाव नहीं लड़ने देना चाहिए।
 
शिवसेना उम्मीदवार श्रीकांत शिंदे के लिए मुंबई के समीप कल्याण में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए ठाकरे ने कहा कि विपक्ष केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और एक हिंदुत्व संगठन को बाहर करने में ही इच्छुक है।
 
उन्होंने कहा कि जो कोई राष्ट्रविरोधी गतिविधि में शामिल है उसे बख्शा नहीं जाए। उन्हें फांसी पर लटका दिया जाए।

साथ नहीं आते तो अपने ही देश के दुश्मन बन जाते : शिवसेना के लोकसभा उम्मीदवार राजन विचारे के लिए वोट की अपील करते हुए ठाणे जिले में एक रैली को संबोधित करते हुए उद्धव ठाकरे ने कहा कि मौजूदा सरकार ने सीमा पर जवानों को मजबूत किया और उन्होंने पूछा कि विपक्ष क्यों सर्जिकल और हवाई हमलों पर सवाल कर रहा है।

ठाकरे ने कहा कि भाजपा और शिवसेना अगर आपस में लड़ते रहते और एक साथ नहीं आती, तो दोनों पार्टियां देश की दुश्मन बन जाती।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

स्वाति मालीवाल मामले पर क्या बोलीं प्रियंका गांधी

स्वाति मालीवाल बोलीं- मेरे साथ जो हुआ वो बहुत बुरा था, थप्पड़ मारा गया, केजरीवाल के PA के खिलाफ FIR

iQOO Z9x 5G : लॉन्च हुआ सबसे सस्ता गेमिंग स्मार्टफोन, धांसू फीचर्स

Weather Updates : उत्तर पश्चिम भारत में लू की चेतावनी, दिल्ली में 45 डिग्री पहुंचेगा पारा, कई राज्‍यों में ऑरेंज अलर्ट

घने जंगल में बेफिक्र सो रहा था हाथियों का ये परिवार, IAS ने वीडियो शेयर किया और फिर...

west bengal : मालदा में बिजली गिरने से 11 लोगों की मौत

अपना बैंक अकाउंट करवा रहे हैं बंद? पहले जान लें ये 5 बातें

गर्मी के मौसम में अब नहीं मुरझाएंगे पौधे, जाने लें ये 5 टिप्स

दिल्ली में मौसम का सबसे गर्म दिन, इन स्थानों पर लू का अलर्ट

उस पानी से आप हाथ नहीं धोएंगे, जिसे इस गांव के लोग पीते हैं!

अगला लेख