चुनाव लड़ने की अटकलों पर ही उमा के खिलाफ दिग्गी समर्थकों ने खोला मोर्चा

विकास सिंह
शनिवार, 13 अप्रैल 2019 (21:35 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में भोपाल लोकसभा सीट पर भाजपा का उम्मीदवार कौन होगा, इसे लेकर सस्पेंस अभी बना हुआ है। पिछले 2 दिन से कांग्रेस उम्मीदवार दिग्विजय सिंह के खिलाफ भाजपा की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती को उतारे जाने की अटकलें लगाई जा रही हैं।
अटकलें भी इस कदर तेज हैं कि उमा भारती और बीजेपी समर्थक आधिकारिक ऐलान से पहले ही अपनी नेता को सोशल मीडिया पर बधाई भी दे चुके हैं। बीजेपी समर्थक और उमा भारती के खास प्रशंसक संजय मालवीय और बीजेपी महिला मोर्चा की सदस्य ज्योति संजय वर्मा ने सोशल मीडिया पर उमा भारती को भोपाल संसदीय सीट से भाजपा का प्रत्याशी बताते हुए उन्हें बधाई भी दे डाली।
 
दूसरी ओर दिग्विजय सिंह के खिलाफ उमा भारती के चुनाव लड़ने के अटकलों पर ही दिग्गी समर्थक कार्यकर्ताओं ने उमा भारती के खिलाफ सोशल मीडिया पर मोर्चा खोल दिया है। दिग्विजय के खास समर्थक और एनएसयूआई के प्रदेश प्रवक्ता विवेक त्रिपाठी ने सोशल मीडिया पर उमा भारती का एक वीडियो शेयर करते हुए उन्हें मोदी विरोधी बता डाला। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर दिग्विजय सिंह के समर्थन में चलाए जा रहे कई सोशल एकाउंट से उमा भारती का यह पुराना वीडियो खूब शेयर किया जा रहा है।
 
विवेक कहते हैं कि हजारों की संख्या में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने इस वीडियो को शेयर किया है, वहीं उमा भारती के नाम के ऐलान से पहले कांग्रेस के उनके खिलाफ मोर्चा खोलने पर वरिष्ठ पत्रकार शिव अनुराग पटैरिया कहते हैं कि उमा भारती मध्यप्रदेश की एक ऐसी राजनेता हैं जिन्हें लेकर कांग्रेस के नेता हमेशा आशंकित रहे हैं।
 
इसके पीछे एक बड़ी वजह और कारण है उमा भारती का संन्यासी, महिला और ओबीसी वर्ग से आना और उनका खुद का एक बड़ा वोटबैंक होना। वही कारण बताते हुए पटेरिया कहते हैं कि उमा भारती ने 2003 में जिस तरह अभियान चलाकर दिग्विजय सिंह के नेतृत्व वाली कांग्रेस को हराकर सत्ता से बाहर कर दिया था, उसका डर आज भी कांग्रेस को है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्यों आई लॉरेंस बिश्नोई-गोल्डी बराड़ की दोस्ती में दरार, क्या होने वाला है गैंगवार, लीक Audio में कितनी सचाई

Israel-Iran Conflict : 40 मिनट तक ईरानी मिसाइलों का इजराइल में तांडव, रोंगटे खड़े करने वाला वीडियो, एविन जेल में तबाही

ईरान-इजराइल युद्ध से उज्जवला योजना पर मंडराया खतरा, अमेरिका की एंट्री से भारत की बढ़ी टेंशन

Robotaxi : रोबोटैक्सी टैक्सी, बिना ड्राइवर आपको घुमाएगी, एक राइड की कीमत सिर्फ 364 रुपए

भारत जाने वाले अपने नागरिकों को अमेरिका ने किया सतर्क, ट्रैवल एडवाइजरी, 10 राज्यों में न जाएं, आतंकवाद, बलात्कार को बताया कारण

सभी देखें

नवीनतम

ऑपरेशन सिंदूर में भाग लेने भर से आपको छूट नहीं मिल सकती, सुप्रीम कोर्ट ने ऐसा क्यों कहा

10000 रुपए से कम कीमत में 6000mAh बैटरी वाला धांसू 5G फोन, फीचर्स कर देंगे हैरान

भारत के मोबाइल मार्केट को लेकर चौंकाने वाले आंकड़े, 2033 तक 5 लाख करोड़ डॉलर तक पहुंचने का अनुमान

डर में भी जीत है, डोनाल्ड ट्रंप ने फिर चला नोबेल पुरस्कार वाला दांव

द्रौपदी मुर्मू : संघर्ष के दिनों को पार कर देश के सर्वोच्च पद तक पहुँचने वाली भारत की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति की प्रेरणादायक कहानी

अगला लेख