अनुराग ठाकुर ने प्रियंका गांधी पर साधा निशाना, लोकसभा चुनाव को लेकर दिया यह बयान

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
रविवार, 12 मई 2024 (18:36 IST)
Anurag Thakur targets Priyanka Gandhi : भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लोकसभा चुनाव न लड़ने को लेकर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें चुनावी शुरुआत करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा संसद में महिलाओं के लिए लाए 33 प्रतिशत आरक्षण का लाभ मिल सकता है।
ALSO READ: मणिशंकर अय्यर का पाकिस्तान प्रेम, लोकसभा चुनाव में बढ़ी कांग्रेस की मुश्किल
देश को लोकतंत्र में एक मजबूत विपक्ष चाहिए : ठाकुर ने ‘प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा पर कांग्रेस का टिकट हासिल करने में नाकाम रहने को लेकर तंज भी कसा। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि गांधी परिवार के सदस्यों का सक्रिय राजनीति में स्वागत है और वास्तव में कांग्रेस को कड़ी मेहनत करनी चाहिए क्योंकि देश को संसदीय लोकतंत्र में एक मजबूत विपक्ष चाहिए।
ALSO READ: Lok Sabha Chunav : रायबरेली में प्रियंका गांधी संभाल रहीं भाई राहुल का चुनावी कैंपेन, PM मोदी को लेकर लगाया यह आरोप
राहुल गांधी पर अपनी पुरानी अमेठी सीट छोड़ने को लेकर निशाना साधते हुए ठाकुर ने कहा कि पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष पड़ोसी रायबरेली भाग गए जिसका प्रतिनिधित्व निवर्तमान लोकसभा में उनकी मां सोनिया गांधी ने किया है। यह पूछे जाने पर कि क्या राहुल गांधी को गंभीर न बताने वाली भाजपा प्रियंका गांधी को एक मजबूत प्रतिद्वंद्वी मानती है, ठाकुर ने कहा कि इसका फैसला जनता करेगी।
 
मीडिया और विपक्ष लोकतंत्र की ताकत : उन्होंने कहा, हम एक बेहतर और मजबूत विपक्ष चाहते हैं क्योंकि इससे सरकार को नियंत्रण में रखने और संतुलन बनाए रखने में मदद मिलती है। मीडिया और विपक्ष लोकतंत्र की ताकत हैं क्योंकि वे सवाल पूछकर सरकार को जवाबदेह ठहराते हैं। जो भी नेता आता है, हम उनका स्वागत करेंगे, चाहे सोनिया जी हों, राहुल जी या प्रियंका जी हों। परिवार के अन्य सदस्य भी आ सकते हैं, रॉबर्ट वाड्रा जी भी कुछ समय से प्रयास कर रहे हैं लेकिन राहुल गांधी उन्हें अहमियत नहीं दे रहे हैं।
ALSO READ: केजरीवाल ने लोकसभा चुनाव में दी 10 गारंटी, कहा फेल हुआ भाजपा का प्लान
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रियंका गांधी और रॉबर्ट वाड्रा दोनों संसदीय चुनाव लड़ना चाहते थे लेकिन उन्हें कांग्रेस से टिकट नहीं मिला। ठाकुर ने वाड्रा दंपति पर निशाना साधते हुए कहा, मुझे समझ नहीं आता कि क्या चल रहा है। कोई टिकट मांग रहा है लेकिन उसे मिलता नहीं है। दूसरा कहता है कि मैं महिला हूं और लड़ सकती हूं लेकिन उसे लड़ने के लिए टिकट नहीं मिल पाता। उम्मीद है कि मोदी जी ने महिलाओं के लिए जो 33 फीसदी आरक्षण दिया है, वह जल्द ही प्रियंका जी के काम आएगा।
 
प्रियंका गांधी 2024 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के शीर्ष स्टार प्रचारकों में से एक हैं लेकिन वह खुद चुनाव नहीं लड़ रही हैं। उन्होंने 2019 के राष्ट्रीय चुनाव से पहले कांग्रेस महासचिव का पद संभाला था लेकिन उन्होंने अभी लोकसभा या राज्यसभा चुनाव नहीं लड़ा है।
 
प्रियंका उपचुनाव के जरिए संसद में जा सकती हैं : कांग्रेस ने कहा है कि प्रियंका गांधी स्टार प्रचारक होने के बावजूद चुनाव नहीं लड़ रही हैं और चुनावी रणनीति के तहत राहुल गांधी को रायबरेली से उम्मीदवार बनाया गया है तथा प्रियंका भविष्य में किसी भी उपचुनाव के जरिए संसद में जा सकती हैं। राहुल गांधी के बारे में ठाकुर ने कहा, चार बार अमेठी से जीतने वाला व्यक्ति वहां से भाग गया है।
ALSO READ: AAP सबसे बेईमान पार्टी, कांग्रेस अबकी बार 40 पार के लिए लड़ रही : अनुराग ठाकुर
उन्होंने पूछा, हार और जीत राजनीति का अभिन्न अंग है। भाजपा ने एक वक्त अपना सबकुछ गंवा दिया था लेकिन वह तब भी जश्न मनाती थी जब उम्मीदवार अपनी जमानत बचा लेते थे। लेकिन आपकी (कांग्रेस) प्रतिबद्धता क्या है? केंद्रीय मंत्री ने कांग्रेस के प्रथम परिवार पर निशाना साधते हुए कहा, जब आपके पास प्रतिबद्धता की कमी होती है तो बड़ी समस्या होती है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सैम पित्रोदा को फिर मिली बड़ी जिम्‍मेदारी, इंडियन ओवरसीज कांग्रेस का प्रमुख बनाया

क्या जय फिलिस्तीन कहने पर जा सकती है ओवैसी की लोकसभा सदस्यता?

Rahul Gandhi salary: नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की कितनी होगी सैलरी, कितनी होगी ताकत

भारत और अफगानिस्तान के बीच फाइनल की दुआ कर रहे हैं अफगान शरणार्थी

Liquor Policy Case : 3 दिन की CBI रिमांड पर रहेंगे अरविंद केजरीवाल, विशेष अदालत ने सुनाया फैसला

अगला लेख
More