PM ने विपक्ष को दिखाया है आईना, मोदी की आलोचना पर BJP का पलटवार

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
सोमवार, 22 अप्रैल 2024 (17:25 IST)
BJP's counterattack to Congress:  भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने राजस्थान की एक रैली में प्रधानमंत्री (Prime Minister) की टिप्पणियों को विपक्ष द्वारा सांप्रदायिक रूप से विभाजनकारी बताने के बाद सोमवार को कहा कि नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) ने विपक्ष को आईना दिखाया है तथा लोगों की भावनाओं को प्रतिध्वनित किया है।

ALSO READ: मोदी सरकार पर कांग्रेस का बड़ा आरोप, अंबेडकर के संविधान को खत्म करने की साजिश
 
मोदी ने अतीत के बारे में आईना दिखाया है : भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने पत्रकारों से कहा कि विपक्ष को दर्द हो रहा है, क्योंकि मोदी ने उन्हें उनके अतीत के बारे में आईना दिखा दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी की टिप्पणियां लोगों को पसंद आईं, क्योंकि विपक्षी गुट 'इंडिया' के लिए जो लोग अवैध रूप से देश में दाखिल हुए हैं, यदि वे मुस्लिम हैं तो वे देश के नागरिकों से अधिक महत्वपूर्ण हैं।

ALSO READ: जो चुनाव नहीं जीत सकते, उन्होंने मैदान ही छोड़ दिया, राजस्थान में PM मोदी ने सोनिया गांधी पर कसा तंज
 
यह कहा थे मोदी ने : राजस्थान के बांसवाड़ा में रविवार को एक रैली को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा था कि कांग्रेस की योजना लोगों की गाढ़ी कमाई और संपत्ति घुसपैठियों तथा ज्यादा बच्चे पैदा करने वाले लोगों को देने की है। मोदी ने कहा था कि पहले जब उनकी (कांग्रेस) सरकार थी, उन्होंने कहा था की देश की संपत्ति पर पहला अधिकार मुसलमानों का है। इसका मतलब ये संपत्ति इकट्ठी करके किसको बांटेंगे? जिनके ज्यादा बच्चे हैं, उनको बांटेंगे।
 
कांग्रेस ने सोमवार को मोदी पर निशाना साधते हुए उन पर चुनावी फायदे के लिए साम्प्रदायिक ध्रुवीकरण पैदा करने की कोशिश का आरोप लगाया। कांग्रेस के संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री कुछ ऐसी बात कर रहे हैं, जो कांग्रेस के घोषणापत्र में है ही नहीं और वे चुनावी लाभ के लिए देश में सांप्रदायिक ध्रुवीकरण पैदा करने का प्रयास कर रहे हैं।।
 
यह कहा था पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने : भाटिया ने पूछा कि क्या 2006 में तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने नहीं कहा था कि अल्पसंख्यक खासतौर से मुसलमानों का देश के संसाधनों पर पहला हक है। उन्होंने कहा कि संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार भारतीय लोकतंत्र में एक काला अध्याय है और यदि इंडिया गठबंधन को शर्म आती है तो आनी भी चाहिए।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

अगला लेख