बंगाल में चुनाव बाद हिंसा, BJP कार्यकर्ता की हत्या, TMC ने किया यह दावा

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
रविवार, 2 जून 2024 (19:37 IST)
BJP worker killed in Bengal post-poll violence : पश्चिम बंगाल के नदिया जिले में चुनाव के बाद हुई हिंसा में कुछ लोगों ने एक भाजपा कार्यकर्ता की हत्या कर दी। भाजपा ने सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस पर पार्टी कार्यकर्ता की हत्या का आरोप लगाया है। हालांकि तृणमूल ने दावा किया कि यह हत्या पारिवारिक कलह का नतीजा है।
ALSO READ: Arunachal Assembly Election Results 2024 : अरुणाचल में भाजपा को ऐतिहासिक बहुमत, 44 सीटें जीतीं
पुलिस सूत्रों ने बताया कि घटना जिले के उत्तरी हिस्से के कालीगंज में उस समय हुई जब भाजपा कार्यकर्ता हफीजुर शेख शनिवार रात अन्य लोगों के साथ कैरम खेल रहे थे। आरोप है कि 10-12 लोग मोटरसाइकल पर आए और शेख की गोली मारकर हत्या कर दी। स्थानीय लोगों ने दो घंटे से अधिक समय तक प्रदर्शन किया और पुलिस को शव उठाने नहीं दिया। बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया।
ALSO READ: नंदीग्राम में महिला भाजपा कार्यकर्ता की हत्या, 7 कार्यकर्ता घायल
भाजपा की उत्तर नदिया इकाई के अध्यक्ष अर्जुन विश्वास ने आरोप लगाया कि तृणमूल के गुंडों ने पार्टी कार्यकर्ता की हत्या की। हालांकि जिले के तृणमूल नेता रुकबानुर रहमान ने हत्या के पीछे पारिवारिक कलह को जिम्मेदार ठहराया और कहा कि इसमें तृणमूल कांग्रेस की कोई भूमिका नहीं है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चीन की यह परियोजना भारत के लिए है 'वाटर बम', अरुणाचल के CM पेमा खांडू ने चेताया

nimisha priya : कैसे बचेगी भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की जान, क्या होती है ब्लड मनी, किन हालातों में रुक सकती है फांसी

Donald Trump को Nobel Prize दिलाने के लिए उतावले क्यों हैं पाकिस्तान और इजराइल, क्या हैं नियम, कौन कर रहा है विरोध, कब-कब रहे हैं विवादित

बैकफुट पर CM रेखा गुप्ता, सरकारी आवास की मरम्मत का ठेका रद्द, जानिए कितने में हुआ था ठेका

Video : रिटायर होने के बाद क्या करेंगे गृह मंत्री अमित शाह, सहकारी कार्यकर्ताओं के सामने किया प्लान का खुलासा

अगला लेख