चंद्रबाबू नायडू और पत्नी की संपत्ति 5 साल में 41 फीसदी बढ़ी

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024 (21:58 IST)
Chandrababu Naidu and wife's assets increased : निर्वाचन आयोग में शुक्रवार को दाखिल एक हलफनामे के अनुसार पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू और उनके परिवार की संपत्तियां बीते 5 साल में 41 प्रतिशत बढ़कर 810.42 रुपए की हो गई है। नायडू की पत्नी एन. भुवनेश्वरी ने 13 मई को होने वाले आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को कुप्पम में अपने पति की ओर से नामांकन पत्र दाखिल किया।
ALSO READ: आंध्रप्रदेश विधानसभा चुनाव में 6 पूर्व मुख्यमंत्रियों के बेटे मैदान में
संपत्ति में सबसे बड़ी हिस्सेदारी भुवनेश्वरी की है, जिनके पास (बाजार मूल्य के अनुसार) 337.85 रुपए के हेरिटेज फूड्स लिमिटेड के 2.26 करोड़ शेयर हैं। उनके पास मौजूद कुल शेयरों का मूल्य लगभग 764 करोड़ रुपए है, जबकि 2019 में यह 545.76 करोड़ रुपए था।
ALSO READ: Andhra Pradesh Election : तेदेपा ने गुणवत्तापूर्ण सस्ती शराब उपलब्ध कराने का किया वादा, चंद्रबाबू नायडू ने सत्तारूढ़ दल पर लगाया यह आरोप
पिछले विधानसभा चुनाव में वर्ष 2019 में तेदेपा प्रमुख द्वारा दाखिल किए गए हलफनामे के अनुसार नायडू परिवार की चल और अचल संपत्ति का मूल्य 574.3 करोड़ रुपए था। भुवनेश्वरी के पास 3.4 किलोग्राम सोना और करीब 41.5 किलोग्राम चांदी भी है।
ALSO READ: पथराव की घटना को लेकर नाटक कर रहे हैं जगन मोहन : चंद्रबाबू नायडू
तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) के नेता नायडू के पास व्यक्तिगत रूप से 4.80 लाख रुपए की चल संपत्ति और 36.31 लाख रुपए की अचल संपत्ति है, और परिवार पर कुल 10 करोड़ रुपए से अधिक की देनदारियां हैं। पूर्व मुख्यमंत्री के पास 2.25 लाख रुपए कीमत की एक एम्बेसडर कार भी है। हलफनामे में कहा गया है कि नायडू 24 प्राथमिकियों में नामजद हैं। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

अगला लेख