Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

यूपी लोकसभा चुनाव के नतीजों ने किया हैरान, कांग्रेस ने लगाए गंभीर आरोप

हमें फॉलो करें यूपी लोकसभा चुनाव के नतीजों ने किया हैरान, कांग्रेस ने लगाए गंभीर आरोप

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, मंगलवार, 4 जून 2024 (15:05 IST)
Uttar Pradesh loksabha election results : उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनावों में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के प्रदर्शन ने सभी को हैरान कर दिया है। सपा ने 35 और कांग्रेस ने 7 सीटों पर बढ़त बना ली है। भाजपा 34 सीटों पर आगे चल रही है। इस बीच कांग्रेस ने आरोप लगाया कि जिन सीटों पर कांग्रेस आगे चल रही है वहां मतगणना की गति धिमी कर दी गई है।
 
उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने अपनी पोस्ट में कहा कि प्रदेश में इंडिया गठबंधन की बड़ी बढ़त को देखते हुए भाजपा तानाशाही पर उतर आई है! प्रदेश की जिन सीटों पर इंडिया गठबंधन आगे है, उन सीटों पर मतगणना की गति धीमी कर दी गई है और चुनाव आयोग की वेबसाइट पर आंकड़े अपलोड नहीं हो रहे। अंदर ही अंदर कोई बड़ा खेल होने वाला है?
 
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने भी सोशल मीडिया साइट एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा कि चुनाव आयोग से सवाल किया कि यूपी और बिहार की कई सीटों पर काउंटिंग में इतनी देरी क्यों हो रही है? यह पूरी तरह से असामान्य है।
 
उन्होंने एक अन्य पोस्ट में जयराम रमेश ने कहा कि चुनाव आयोग की वेबसाइट और विभिन्न चैनलों पर नतीजे उस गति से क्यों अपडेट नहीं किए जा रहे हैं। पिछले दो घंटों से प्रक्रिया इतनी धीमी क्यों है? गति धीमी करने के आदेश कहां से आए?
 
उत्तर प्रदेश में अपनी सबसे बुरी चुनावी हार का सामना कर रही मायावती के नेतृत्व वाली बहुजन समाज पार्टी (बसपा) उत्तर प्रदेश की सभी 80 लोकसभा सीटों पर पीछे है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

चुनाव परिणामों को लेकर मोदी के बारे में क्या बोले अशोक गहलोत?