Lok Sabha Election : कांग्रेस के आनंद शर्मा 40 साल बाद लड़ रहे चुनाव, भाजपा के राजीव भारद्वाज से है मुकाबला

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 31 मई 2024 (17:51 IST)
Congress's Anand Sharma contesting elections after 40 years : हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा लोकसभा क्षेत्र में इस बार बेहद दिलचस्प चुनावी मुकाबला होने की उम्मीद है जहां करीब 4 दशक बाद चुनाव लड़ रहे राजनीति के एक मंझे हुए नेता के सामने पहली बार चुनावी मैदान में उतरा एक उम्मीदवार है।
 
भारतीय जनता पार्टी के डॉ. राजीव भारद्वाज 62 साल की उम्र में पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं, जिनका मुकाबला कांग्रेस नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा से है। कांगड़ा लोकसभा क्षेत्र में कांगड़ा जिले के 13 और चम्बा जिले के चार विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं।
ALSO READ: लोकसभा चुनाव लड़ रहे राजनीतिक दलों में 104% की भारी वृद्धि, ADR रिपोर्ट से हुआ खुलासा
भारद्वाज के पास अपने चाचा और पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार की विरासत है तथा वह जमीनी स्तर पर भाजपा कार्यकर्ता और एक चिकित्सक के रूप में अपनी लोकप्रियता के दम पर मतदाताओं से जुड़ सकते हैं। वहीं आनंद शर्मा ने मतदाताओं को लुभाने के लिए कांग्रेस के स्थानीय और राष्ट्रीय नेताओं के साथ मिलकर जोरदार प्रचार अभियान चलाया है।
 
कांग्रेस ने 10 बार कांगड़ा सीट पर कब्जा जमाया : कांग्रेस उम्मीदवार ने शिमला विधानसभा सीट से आखिरी बार 1982 में चुनाव लड़ा था और उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। वह राज्यसभा के सदस्य के रूप में केंद्रीय मंत्री थे। देश में 1951-52 के पहले लोकसभा चुनाव के बाद से भाजपा ने कांगड़ा लोकसभा सीट पर छह बार जीत दर्ज की है जबकि कांग्रेस ने 10 बार इस सीट पर अपना कब्जा जमाया है।
ALSO READ: लोकसभा चुनाव 2024: निशिकांत दुबे को गोड्डा में क्या चौथी बार मिलेगा मौका?- ग्राउंड रिपोर्ट
कांगड़ा लोकसभा सीट पर एक जून को लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण में मतदान होगा। इस सीट पर एक बार जनता पार्टी ने भी जीत हासिल की है। राज्य में भाजपा और सत्तारूढ़ कांग्रेस दोनों ने मतदाताओं को लुभाने के लिए जोरदार प्रचार अभियान चलाया है, जिसमें केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित पार्टी के अन्य नेता भारद्वाज के लिए प्रचार कर रहे हैं। वहीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं ने 71 वर्षीय आनंद शर्मा के लिए पूरी ताकत झोंक दी है।
 
विभाजनकारी राजनीति करने का आरोप : आनंद शर्मा ने अपने निर्वाचन क्षेत्र में प्रचार के दौरान भाजपा नीत केंद्र सरकार की अग्निवीर योजना को लेकर अपने प्रतिद्वंद्वी पर निशाना साधा। कांगड़ा में कई परिवार ऐसे हैं, जिनके सदस्य देश की सशस्त्र सेनाओं में कार्यरत हैं अथवा सेवानिवृत हैं। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए उस पर 'विभाजनकारी' राजनीति करने का आरोप लगाया, साथ ही संविधान और लोकतंत्र को 'बचाने' के कांग्रेस के वादे का भी उल्लेख किया।
ALSO READ: 75 दिन चले लोकसभा चुनाव प्रचार के 7 बड़े मुद्दे जो 7 चरणों में गूंजे
भारद्वाज ने कांगड़ा के लिए पांच वर्ष का एजेंडा प्रस्तुत करते हुए अपना प्रचार अभियान स्थानीय मुद्दों पर आधारित किया, साथ ही नरेन्द्र मोदी सरकार के कार्यों और उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को भी प्रमुखता से उठाया। भाजपा उम्मीदवार के वादों में धर्मशाला, मैक्लोडगंज, खज्जियार और पालमपुर को प्रमुख पर्यटन स्थलों के रूप में विकसित करना, होली-उत्तराला सुरंग का निर्माण पूरा करना, जोगिंदरनगर-पठानकोट रेल सेवा बहाल करना, ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के साधन उपलब्ध कराना आदि शामिल है।
 
पर्यटन क्षेत्र को मजबूत करने का वादा : कांग्रेस नेता ने पहाड़ी कांगड़ा-चंबा क्षेत्र में चार सुरंगों का निर्माण और हिमाचल प्रदेश में सड़क अवसंरचना तथा पर्यटन क्षेत्र को मजबूत करने का भी वादा किया है। भाजपा और कांग्रेस को चुनौती देने के लिए चुनावी मैदान में कोई अन्य प्रमुख उम्मीदवार नहीं होने के कारण, कांगड़ा में सीधा मुकाबला है। कांगडा में ब्राह्मण, अन्य पिछड़ा वर्ग, गद्दी और पूर्व सैनिक मतदाताओं का एक बड़ा हिस्सा हैं। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

अयोध्या : रामपथ निर्माण में लापरवाही पर एक्शन, PWD के 3 इंजीनियर सस्पेंड

चीन को क्‍यों याद आए भारत के पंचशील सिद्धांत? राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने कही यह बड़ी बात

क्या अमेरिकी चुनाव में ट्रंप मारेंगे बाजी? जानिए क्या कहता है सर्वेक्षण

हवाई अड्‍डा हादसे की आंखों देखी, मच गई थी अफरा तफरी, लोग चिल्लाते नजर आए

जो बाइडेन या डोनाल्‍ड ट्रंप, किसके जीतने पर होगा भारत को फायदा?

अगला लेख
More