विपक्ष पर बरसे मोदी, कहा ये NDA की महाविजय, हम जीत पचाना जानते हैं

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 7 जून 2024 (15:59 IST)
Narendra Modi news in hindi : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि लोकसभा चुनाव 2024 के जो नतीजे हैं अगर हर पैरामीटर पर देखेंगे तो दुनिया ये मानती है और मानेगी कि ये एनडीए का महाविजय है। उन्होंने कहा कि हम जीत पचाना जानते हैं। ALSO READ: मोदी ने आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी से मुलाकात की, लिया आशीर्वाद
 
अगले कार्यकाल में उनकी सरकार अगले 10 साल में सुशासन, विकास, जीवन की गुणवत्ता और आम नागरिकों के जीवन में न्यूनतम हस्तक्षेप पर ध्यान केंद्रित करेगी। उन्होंने कहा कि आपसी विश्वास इस गठबंधन के मूल में है और वे ‘सर्व पंथ समभाव’ के सिद्धांत के प्रति प्रतिबद्ध हैं।
 
जीत पचाना जानते हैं : मोदी ने कहा कि राजग जीत पचाना अच्छी तरह जानता है। हम कभी नहीं हारे। चार जून के बाद हमारा आचरण दिखाता है कि हम जानते हैं कि जीत को कैसे पचाना है। अगर हम गठबंधन के इतिहास में संख्या के लिहाज से देखें तो यह सबसे मजबूत गठबंधन सरकार है। 
 
उन्होंने कहा कि इस जीत को स्वीकार न करने... इस जीत पर हार की छाया डालने की कोशिशें की जा रही हैं। लेकिन ऐसे सभी प्रयास विफल रह गए... इस तरह की चीजें बहुत जल्द खत्म हो जाती हैं और यही हुआ भी।
 
NDA के लिए राष्‍ट्र प्रथम : मोदी ने विजयी राजग नेताओं को बधाई दी और कहा कि उन्हें उन लाखों जमीनी कार्यकर्ताओं को सलाम करना चाहिए जिन्होंने इस जीत को सुनिश्चित करने के लिए काम किया।
 
उन्होंने कहा कि यह हमारे देश के इतिहास में सबसे सफल गठबंधन है। इसने तीन सफल कार्यकाल पूरे कर लिए हैं और अब अपने चौथे में प्रवेश कर रहा है। उन्होंने कहा कि राजग उन दलों का समूह नहीं है जो सत्ता पाने के लिए एक साथ आए हैं, यह राष्ट्र प्रथम के सिद्धांत के लिए प्रतिबद्ध है।
 
इंडी गठबंधन में सत्ता की भूख : मोदी ने कहा कि ‘इंडी गठबंधन’ के दलों ने पहले ही कहना शुरू कर दिया है कि वे केवल लोकसभा चुनाव के लिए साथ आए हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह का रवैया उनके चरित्र, सत्ता की भूख को दर्शाता है। 
 
उन्होंने कहा कि 4 जून के पहले जो लोग EVM को लगातार गाली दे रहे थे, मुझे लगता था कि इस बार ये लोग EVM का अर्थी जुलूस निकालेंगे। लेकिन 4 जून की शाम आते-आते उनको ताले लग गए। EVM ने उनको चुप कर दिया। ये भारत के लोकतंत्र की ताकत है।
 
कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि विपक्षी पार्टी 100 सीटों के आंकड़े को भी नहीं छू सकी और पिछले तीन लोकसभा चुनावों में उनकी कुल सीटें इस चुनाव में भाजपा की सीटों से भी कम रही।
 
क्या है NDA का मतलब : उन्होंने कहा कि मेरे लिए एनडीए का मतलब न्यू इंडिया, डेवलप्ड इंडिया, एस्पिरेशनल इंडिया है। इन सपनों और संकल्पों को पूरा करना... ये हम सबका संकल्प भी है, कमिटमेंट भी है और हमारे पास रोडमैप भी है। उन्होंने कहा कि मारे 10 साल सिर्फ एक ट्रेलर थे। हम अपने देश के विकास के लिए बहुत मेहनत और तेजी से काम करेंगे। लोग जानते हैं कि हम कर दिखाएंगे। ALSO READ: नरेंद्र मोदी NDA संसदीय दल के नेता, रविवार को तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे
 
मोदी ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में हमने देश को सफलता की नई ऊंचाइयों को छूने के लिए काम किया। एक सामान्य चीज जो राजग के नेतृत्व के प्रमुख स्तंभों में मौजूद है, वह है सुशासन। उन्होंने कहा कि राजग को जब भी सेवा का मौका मिला, उसके प्रत्येक नेता ने पूरे भारत में सुशासन सुनिश्चित किया है। राजग सुशासन का पर्याय बन गया है।
 
अपने संबोधन में मोदी ने कहा कि हिंदुस्तान के इतने महान लोकतंत्र की ताकत देखिए कि राजग को आज देश के 22 राज्यों में लोगों ने सरकार बनाकर उनको सेवा करने का मौका दिया है। हमारा ये गठबंधन भारत की भावना है, भारत की आत्मा है और सच्चे अर्थ में भारत की जड़ों का एक अर्थ में प्रतिबिंब है।
 
उन्होंने कहा कि राजग के घटक दलों का आपस में विश्वास का सेतु इतना मजबूत है और यह अटूट रिश्ता विश्वास के मजबूत धरातल पर है।
 
बैठक में तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) के एन चंद्रबाबू नायडू, जनता दल (यूनाइटेड) के नीतीश कुमार, शिवसेना के एकनाथ शिंदे, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के चिराग पासवान, जनता दल (सेक्यूलर) के एच डी कुमारस्वामी, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अजित पवार, अपना दल (एस) की अनुप्रिया पटेल, जन सेना पार्टी पवन कल्याण और भाजपा तथा राजग के अन्य सहयोगी दलों के नवनिर्वाचित सदस्यों ने हिस्सा लिया।
Edited by : Nrapendra Gupta 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सैम पित्रोदा को फिर मिली बड़ी जिम्‍मेदारी, इंडियन ओवरसीज कांग्रेस का प्रमुख बनाया

क्या जय फिलिस्तीन कहने पर जा सकती है ओवैसी की लोकसभा सदस्यता?

Rahul Gandhi salary: नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की कितनी होगी सैलरी, कितनी होगी ताकत

भारत और अफगानिस्तान के बीच फाइनल की दुआ कर रहे हैं अफगान शरणार्थी

Liquor Policy Case : 3 दिन की CBI रिमांड पर रहेंगे अरविंद केजरीवाल, विशेष अदालत ने सुनाया फैसला

अगला लेख
More