मोदी ने आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी से मुलाकात की, लिया आशीर्वाद

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 7 जून 2024 (15:35 IST)
Narendra Modi news in hindi : नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) संसदीय दल का नेता चुने जाने के बाद शुक्रवार को भाजपा के वरिष्ठ नेताओं लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी से उनके आवास पर मुलाकात की और उनसे आशीर्वाद लिया। ALSO READ: नरेंद्र मोदी NDA संसदीय दल के नेता, रविवार को तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे
 
राजग संसदीय दल का नेता, भाजपा संसदीय दल का नेता और लोकसभा में भाजपा का नेता चुने जाने के तुरंत बाद मोदी ने आडवाणी से मुलाकात की। आडवाणी से मुलाकात के बाद वह भाजपा के पूर्व अध्यक्ष जोशी के आवास पर भी  गए।
 
इसके बाद उन्होंने पूर्व राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद के घर जाकर उनसे मुलाकात की। दिग्गजों से मुलाकात के बाद राष्ट्रपति भवन जाएंगे जहां वह राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे।
<

#WATCH | PM Narendra Modi meets former President Ram Nath Kovind, in Delhi

PM Modi was chosen as the leader of the NDA Parliamentary Party today. pic.twitter.com/8GI6p5lwUX

— ANI (@ANI) June 7, 2024 >
उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों संपन्न लोकसभा चुनाव में 543 सदस्यीय लोकसभा में भाजपा को 240 सीटें मिली हैं, जबकि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) को 293 सीटें मिली हैं। भाजपा अकेल भले ही बहुमत के आंकड़े से दूर रह गई लेकिन राजग की सीटों की संख्या बहुमत के जादुई आंकड़े से अधिक है।
Edited by : Nrapendra Gupta 
Photo courtesy : file photo 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सूर्या, क्या शानदार कैच, टीम इंडिया के T20 World Cup चैंपियन बनने पर क्या बोले राहुल गांधी

T20 World Cup 2024 : विराट कोहली ने लिया संन्यास, भावुक हुए फैन्स

17 साल बाद भारत बना फिर बना T20I का शहंशाह, हार के मुंह से जीत छीनी दक्षिण अफ्रीका से

हमारी टीम टी20 विश्व कप शानदार अंदाज में घर लाई, PM मोदी ने Video संदेश में दी बधाई

NEET UG Exam पेपर लीक मामले में CBI की गुजरात में छापेमारी, झारखंड में पत्रकार गिरफ्तार

अगला लेख
More