Hanuman Chalisa

कांग्रेस का दावा, मोदी को अपने ही सांसदों पर विश्वास नहीं था

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 7 जून 2024 (14:51 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस ने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को भारतीय जनता पार्टी संसदीय दल की बैठक से पहले ही राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) का नेता चुना गया क्योंकि मोदी को विश्वास नहीं था कि उनकी पार्टी के सांसद उन्हें अपना नेता चुनेंगे या नहीं। ALSO READ: नरेंद्र मोदी NDA संसदीय दल के नेता, रविवार को तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे
 
पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा कि भाजपा की संसदीय दल की बैठक नहीं हुई पर राजग ने एक तिहाई प्रधानमंत्री पहले ही नियुक्त कर दिया। यह इसलिए किया गया क्योंकि नरेन्द्र मोदी को विश्वास नहीं था कि भाजपा के चुने हुए सांसद उनको अपना नेता चुनेंगे या नहीं।
 
उन्होंने दावा किया कि खुद बहुत कम वोटों से जीते नरेंद्र मोदी की व्यक्तिगत अनिश्चितता और बौखलाहट का यह सीधा प्रमाण है। उन्होंने भाजपा के सांसदों की ‘बाईपास सर्जरी’ कर दी है।
 
मोदी को शुक्रवार को सर्वसम्मति से एनडीए संसदीय दल का नेता चुन लिया गया। इसके बाद राजग के नेता राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे और फिर नरेन्द्र मोदी रविवार को लगातार तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे।
 
उल्लेखनीय है कि लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा बहुमत से दूर रह गई। हालांकि NDA की 293 सीटों के सहारे नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार सत्ता हासिल करने में सफल रहे।
Edited by : Nrapendra Gupta  

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Donald Trump : चीन पहुंचे डोनाल्ड ट्रंप, शी जिनपिंग ने एयरपोर्ट पर नहीं किया स्वागत, महंगाई और तेल संकट के बीच बदले अमेरिका के सुर

OpenAI के सैकड़ों कर्मचारी बने करोड़पति, AI बूम से शेयर बेचकर हुई अरबों की कमाई

कैसे हुई प्रतीक यादव की मौत? पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने चौंकाया, खून के थक्के जमे, शरीर पर चोट के भी निशाना

फ्लोर टेस्ट पास करते ही CM विजय पलटा अपना ही फैसला, ज्योतिषी को OSD के पद से हटाया

नेपाल, बांग्लादेश की तरह भारत का Gen-Z भी सड़क पर उतरे, NEET पेपर लीक पर अरविन्द केजरीवाल

सभी देखें

नवीनतम

दिल्ली-NCR में ओलावृष्टि और तेज बारिश से बदला मौसम, यूपी में आंधी-तूफान ने ली कई लोगों की जान

CBI निदेशक प्रवीण सूद का कार्यकाल एक वर्ष बढ़ा, केंद्र सरकार ने जारी की अधिसूचना

बीजिंग एयरपोर्ट पर चीनी सैनिक का अद्भुत अनुशासन, एयरफोर्स वन की तेज गर्जना के बीच भी नहीं हिला जवान

गुरुदेव के 70वें जन्मोत्सव पर वैश्विक शांति का संदेश, 182 देशों के करोड़ों लोगों ने किया सामूहिक ध्यान

CM योगी का मंत्रियों को बड़ा संदेश, सप्ताह में एक दिन करें पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल, विदेश यात्राओं पर भी रोक की अपील

अगला लेख