नरेंद्र मोदी NDA संसदीय दल के नेता, रविवार को तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 7 जून 2024 (13:00 IST)
Narendra Modi news in hindi : नरेंद्र मोदी को शुक्रवार को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) संसदीय दल का नेता चुन लिया गया। मोदी आज शाम राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलकर सरकार बनाने का दावा करेंगे। वे रविवार को शाम 6 बजे तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। 
 
पूर्व भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने मोदी के नेतृत्व में भरोसा जताते हुए उन्हें राजग संसदीय दल का बनाने का प्रस्ताव दिया। उन्होंने कहा कि मंत्रिमंडल में उनके सहयोगी के रूप में मोदी जी की कार्यक्षमता, कार्यकुशलता, दूरदर्शिता और प्रमाणिकता को मैंने ही नहीं, बल्कि समस्त देशवासियों ने प्रत्यक्ष देखा है। हम सबके लिए प्रसन्नता का विषय है कि एनडीए की सरकार में पिछले 10 वर्षों में उन्होंने देश की जो सेवा की है उसकी प्रशंसा भारत में ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में हो रही है। 
 
अमित शाह, नितिन गडकरी, एचडी कुमार स्वामी, चंद्रबाबू नायडू, नीतीश कुमार ने प्रस्ताव का समर्थन किया। नीतीश ने कहा कि हम सब दिन साथ रहेंगे। अगर शपथ ग्रहण आज ही हो जाता तो अच्छा रहता।
 
अजीत पवार, चिराग पासवान, जीतनराम मांझी और अनुप्रिया पटेल ने भी किया नरेंद्र मोदी को एनडीए का नेता बनाए जाने संबंधी प्रस्ताव का समर्थन। पवन कल्याण, ने भी प्रस्ताव का समर्थन किया। बैठक में राजग सांसदों के अलावा गठबंधन के मुख्यमंत्रियों सहित वरिष्ठ नेता भी मौजूद थे। 
<

फिर एक बार मोदी सरकार!

श्री @narendramodi को भाजपा संसदीय दल के नेता, एनडीए के संसदीय दल के नेता व लोकसभा के नेता के रूप में चुना गया।#ModiAgain pic.twitter.com/Sqp88YcYN3

— BJP (@BJP4India) June 7, 2024 >
इससे पहले वरिष्‍ठ भाजपा नेता प्रह्लाद जोशी ने यहां राजग संसदीय दल की बैठक में कहा कि नरेन्द्र मोदी रविवार को तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। जोशी ने पुराने संसद भवन के सेंट्रल हॉल में जुटे राजग नेताओं को बताया कि शपथ ग्रहण समारोह नौ जून को शाम छह बजे होगा।
 
गठबंधन के कुछ सहयोगियों ने बताया कि मोदी के राजग संसदीय दल का नेता चुने जाने के बाद तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) के अध्यक्ष एन चंद्रबाबू नायडू, जनता दल (यूनाइटेड) के प्रमुख नीतीश कुमार और शिव सेना के एकनाथ शिंदे सरीखे गठबंधन के वरिष्ठ सदस्य राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात करेंगे और उन्हें समर्थन देने वाले सांसदों की सूची सौंपेंगे।
 
उल्लेखनीय है कि राजग के पास 293 सांसद हैं, जो 543 सदस्यीय लोकसभा में बहुमत के 272 के आंकड़े से अधिक है।
Edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की खास रणनीति, क्या अंदरूनी कलह से जूझ रही है पार्टी

रियासी आतंकी हमले की जांच में NIA का बड़ा एक्शन, राजौरी में ताबड़तोड़ छापेमारी

Kuno National Park : 3 चीतों की सेप्टिसीमिया से हुई थी मौत, अब बचाव के लिए उठाया गया यह कदम

क्या है समष्‍टि गुब्बी का संस्कृत से कनेक्शन, पीएम मोदी ने क्यों सराहा?

कौन हैं जनरल उपेंद्र द्विवेदी, जिन्होंने संभाली आर्मी चीफ की कमान?

अगला लेख
More