PM मोदी तमिलनाडु पहुंचे, विवेकानंद रॉक मेमोरियल में लगाएंगे 45 घंटे का ध्यान

Webdunia
गुरुवार, 30 मई 2024 (18:13 IST)
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी प्रसिद्ध विवेकानंद रॉक मेमोरियल में 45 घंटे का ध्यान लगाने के लिए गुरुवार को यहां पहुंचे। मोदी निकटवर्ती तिरुवनंतपुरम से यहां पहुंचे हैं और उनका भगवती अम्मन मंदिर में पूजा करने तथा बाद में विवेकानंद रॉक मेमोरियल पहुंचकर लगभग 2 दिन तक ध्यान लगाने का कार्यक्रम है।
ALSO READ: शिवखोड़ी जा रहे UP के श्रद्धालुओं की बस खाई में गिरी, 21 की मौत, 69 घायल
प्रधानमंत्री 1 जून को अपनी रवानगी से पहले तमिल कवि तिरुवल्लुवर की प्रतिमा को देखने के लिए भी जा सकते हैं। मोदी के इस कार्यक्रम के मद्देनजर कड़ी सुरक्षा सहित सभी इंतजाम पूरे कर लिये गये हैं। प्रख्यात हिंदू संत (विवेकानंद) के नाम पर बना यह स्मारक समुद्र के मध्य में स्थित है।
 
भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेताओं ने बताया कि गुरुवार शाम लोकसभा चुनावों के लिए प्रचार अभियान के समापन के बाद मोदी स्वामी विवेकानंद को श्रद्धांजलि देने के लिए बनाए गए स्मारक 'रॉक मेमोरियल' में ध्यान लगाएंगे।
ALSO READ: केजरीवाल की नियमित जमानत याचिका पर ED को नोटिस जारी
प्रधानमंत्री ने 2019 लोकसभा चुनाव में प्रचार के बाद केदारनाथ गुफा में भी इसी तरह ध्यान लगाया था। मोदी की यात्रा से पहले सुरक्षा बढ़ा दी गई है। उनके प्रवास के दौरान 2000 पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। इसके साथ ही भारतीय तटरक्षक बल और भारतीय नौसेना भी कड़ी निगरानी रखेगी। इनपुट भाषा

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Punjab floods : 4 दशक की सबसे भीषण बाढ़ से जूझता पंजाब, 2.56 लाख लोग चपेट में, 29 की मौत, पानी में बहते पशु, छतों पर टेंटों में गुजरती रातें, क्यों जलमग्न है 'रोटी की टोकरी'

मोदी जी 'तेरे नाम' के सलमान की तरह हमेशा रोते रहते हैं, प्रियंका गांधी ने ऐसा क्यों कहा

iPhone 17 की लॉन्च की तारीख का ऐलान, भारत में क्या रहेगी कीमत, iPhone 17 Air, iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max भी किए जाएंगे पेश

Semicon India 2025 में पहली ‘मेड इन इंडिया’ Vikram 32-bit chip चिप लॉन्च़ खूबियां जानेंगे तो गर्व से चौड़ा हो जाएगा सीना

पीएम मोदी की बात सुन भावुक हुए बिहार बीजेपी अध्यक्ष, दिलीप जायसवाल के छलके आंसू

अगला लेख