PM मोदी का दावा, 4 जून के बाद देश में बहुत बड़ा राजनीतिक भूचाल आएगा

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 30 मई 2024 (15:38 IST)
PM narendra modi election rally : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के मथुरापुर में दावा किया कि 4 जून के बाद जो 6 महीने हैं, उसमें देश विकास की नई रफ्तार पकड़ेगा। इसके अलावा ये 6 महीने राजनीति में भी बड़ा तूफान लाने वाले हैं। ALSO READ: PM मोदी बोले, नई सरकार का 125 दिन का रोडमैप तैयार, युवाओं के लिए क्या है खास
 
पीएम मोदी ने कहा कि जितनी भी परिवारवादी पार्टियां हैं, उनके कार्यकर्ताओं में निराशा चरम पर है। बार-बार फेल होने वाले परिवारवादी नेताओं से उनके ही लोग सवाल पूछ रहे हैं। इसलिए अगले 6 महीनों में हम परिवारवादी पार्टियों में एक नया बिखराव देखेंगे।
 
उन्होंने कहा कि अब भारत विकसित भारत बनने की राह पर चल पड़ा है। आने वाले 5 साल स्वर्णिम भारत के निर्माण में निर्णायक भूमिका निभाएंगे। ये एक बहुत बड़ा turning point है और इसकी शुरुआत 4 जून को होने जा रही है।
 
प्रधानमंत्री ने कहा कि 2024 का ये लोकसभा चुनाव कई मायनों में अलग है, अद्भुत है। ये चुनाव खुद आगे बढ़कर देश की जनता लड़ रही है। क्योंकि, उसी जनता ने 10 साल की विकास यात्रा भी देखी है और 60 वर्षों की दुर्गति भी देखी है। ALSO READ: मोदी का राष्ट्रवाद नकली, प्रधानमंत्री पद की गंभीरता को कम किया, बोले मनमोहन
 
पीएम मोदी ने कहा कि देश के करोड़ों गरीब जीवन की मूलभूत सुविधाओं से वंचित थे। भारत जैसे देश में भुखमरी की खबरें आम होती थीं। करोड़ों लोगों के सिर पर छत नहीं थी। महिलाएं खुले में शौच जाने के लिए मजबूर थीं। पीने के लिए पानी नहीं था। 18 हजार से ज्यादा गांवों में बिजली नहीं थी। उद्योगों के लिए संभावनाएं भी नहीं थीं। सबसे बड़ा दुर्भाग्य ये भी था कि सुधार के लिए चर्चा भी नहीं होती थी।
Edited by : Nrapendra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

FIIT JEE Expose: पहले जमा कराई लाखों की फीस अब बंद किए सेंटर, अधर में लटका बच्चों का भविष्य

NEET-UG पेपर लीक मामले में CBI ने की पहली गिरफ्तारी, छात्रों को खाली स्कूल में दिया गया था प्रश्नपत्र

राष्ट्रपति का अभिभाषण: सरकार दंड की जगह न्याय को प्राथमिकता दे रही, CAA के तहत नागरिकता मिलना प्रारंभ

जे पी नड्डा बने राज्यसभा में सदन के नेता

हाईकोर्ट का बड़ा बयान, रेलगाड़ियों में यात्रियों को जानवरों की तरह यात्रा करते देखना शर्मनाक

अगला लेख
More