dipawali

सचिन पायलट का बड़ा आरोप, बोले- भारत को विपक्ष मुक्त बनाना चाहती है BJP

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 18 मई 2024 (19:52 IST)
Sachin Pilot's big allegation against BJP : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सचिन पायलट ने भारतीय जनता पार्टी पर प्रतिशोध की राजनीति में लिप्त होने का आरोप लगाते हुए शनिवार को कहा कि वह भारत को विपक्ष मुक्त बनाना चाहती है। उन्होंने कहा, न्यायपालिका, निर्वाचन आयोग और मीडिया को कमजोर करने की कोशिश की जा रही है, यह लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा है।
ALSO READ: मोदी सरकार के दिन अब गिने-चुने, राजगढ़ में गरजे सचिन पायलट
पायलट ने कांग्रेस उम्मीदवार एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीकांत जेना के पक्ष में बालासोर लोकसभा क्षेत्र में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए केंद्र की नरेन्द्र मोदी सरकार पर ईंधन और रसोई गैस सहित आवश्यक वस्तुओं की कीमतों को नियंत्रित करने में पूरी तरह से विफल रहने का आरोप लगाया।
 
केंद्र सरकार अच्छे दिन के वादों को पूरा करने में विफल : उन्होंने कहा, देशभर के लोगों ने केंद्र सरकार को बदलने का मन बना लिया है, जो 'अच्छे दिन' के अपने वादों को पूरा करने में विफल रही है। उन्होंने कहा, भाजपा भारत को विपक्ष मुक्त बनाना चाहती है। उन्होंने कांग्रेस के बैंक खाते के लेनदेन पर रोक लगा दी, दो मुख्यमंत्रियों को जेल भेज दिया गया।
ALSO READ: भाजपा लोकसभा चुनाव में 'दक्षिण से साफ, उत्तर से हाफ' : सचिन पायलट
यह लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा : पायलट ने आरोप लगाया कि निरंकुश कार्यशैली के कारण प्रमुख संवैधानिक संस्थाओं की विश्वसनीयता भी दांव पर है। उन्होंने कहा, न्यायपालिका, निर्वाचन आयोग और मीडिया को कमजोर करने की कोशिश की जा रही है, यह लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा है। पायलट ने अब तक संपन्न हुए चार चरणों के चुनाव पर दावा किया कि भाजपा शासित राजस्थान सहित उत्तर के कई राज्यों में भाजपा पहले से ही बचाव की मुद्रा में है।
ALSO READ: इस आम चुनाव में चल रही है बदलाव की खामोश लहर : सचिन पायलट
ओडिशा में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार व्याप्त : कांग्रेस नेता पायलट ने नवीन पटनायक के नेतृत्व वाली बीजू जनता दल (बीजद) सरकार पर निशाना साधा और उस पर ठीक से काम नहीं करने का आरोप लगाया। उन्होंने आरोप लगाया कि ओडिशा में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार व्याप्त है। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजद और भाजपा दोनों के साझा हित हैं जो उनके पिछले कृत्यों में परिलक्षित होते हैं। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

टैरिफ के बाद ट्रंप का भारत को एक और झटका, 8 भारतीय नागरिक और कई कंपनियों पर लगाया बैन, ईरान के Energy Trade पर बड़ी कार्रवाई

पश्चिम बंगाल में एक बार फिर शर्मनाक घटना, MBBS छात्रा के साथ गैंगरेप

खतरों का सामना कर रही हैं लड़कियां.. CJI बीआर गवई ने क्‍यों कहा ऐसा?

क्या राघोपुर बनेगा 'रायबरेली', हो सकता है तेजस्वी और प्रशांत किशोर का मुकाबला

Nobel Peace Prize 2025: शांति पुरस्कार पाने का ट्रम्प का सपना चूर-चूर, जानिए अमेरिका के किन 4 राष्ट्रपतियों को मिल चुका है नोबेल

अगला लेख