संजय राउत का बड़ा बयान, मोदी सरकार नहीं बनेगी, बनी तो टिकेगी नहीं

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 6 जून 2024 (10:49 IST)
sanjay raut on modi government : शिवसेना उद्धव बाला साहेब के नेता संजय राउत ने एक बड़ा बयान देते हुए दावा किया कि मैं बार-बार कहता हूं कि मोदी की सरकार नहीं बनेगी और बनी भी तो टिकेगी नहीं। उन्होंने कहा कि पिक्चर अभी बाकी है। ALSO READ: मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में कौन-कौन होगा शामिल?
 
 
उल्लेखनीय है कि NDA की बैठक में नरेंद्र मोदी को सर्वसम्मति से नेता चुना जा चुका है। मोदी एनडीए संसदीय दल की बैठक के बाद शुक्रवार राष्‍ट्रपति के समक्ष सरकार बनाने का दावा पेश कर सकते हैं। वे 8 जून को प्रधानमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। ALSO READ: Amit Shah : अमित शाह नहीं, ये चेहरे बना रहे हैं मोदी को PM
 
नई सरकार में नीतीश कुमार और चंद्रबाबू नायडू केंद्र में किंगमेकर की भूमिका में आ गए हैं। दोनों ने ही मोदी को समर्थन का ऐलान कर दिया है।नीतीश कुमार के बारे में कहा जाता है कि वे राजनीति में किसी के सगे नहीं हैं। कभी भी पाला बदल सकते हैं।
 
कहा जा रहा है कि TDP नेता चंद्रबाबू नायडू नई सरकार में 4 मंत्रालयों के साथ ही लोकसभा स्पीकर का भी पद चाहते हैं। इधर नीतीश कुमार को भी मोदी सरकार 3.0 में बड़े मंत्रालयों की आस है। इसके साथ ही नायडू को आंध्र प्रदेश के लिए विशेष राज्य का दर्जा और नीतीश को बिहार के लिए विशेष पैकेज की भी चाह है।
Edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सूर्या, क्या शानदार कैच, टीम इंडिया के T20 World Cup चैंपियन बनने पर क्या बोले राहुल गांधी

T20 World Cup 2024 : विराट कोहली ने लिया संन्यास, भावुक हुए फैन्स

17 साल बाद भारत बना फिर बना T20I का शहंशाह, हार के मुंह से जीत छीनी दक्षिण अफ्रीका से

हमारी टीम टी20 विश्व कप शानदार अंदाज में घर लाई, PM मोदी ने Video संदेश में दी बधाई

NEET UG Exam पेपर लीक मामले में CBI की गुजरात में छापेमारी, झारखंड में पत्रकार गिरफ्तार

अगला लेख
More