इंदौर से शंकर लालवानी को दूसरी बार मौका, BJP की दूसरी लिस्ट जारी

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
बुधवार, 13 मार्च 2024 (19:41 IST)
shankar lalwani bjp candidate from indore lok sabha election 2024  : लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भाजपा ने अपनी दूसरी सूची जारी कर दी है। इस सूची में 72 उम्मीदवारों के नाम हैं। इंदौर से शंकर लालवानी (Shankar Lalwani) को टिकट दिया गया है। शंकर लालवानी इंदौर लोकसभा सीट से दूसरी बार भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे। शंकर लालवानी ने 2019 का चुनाव रिकॉर्ड मतों से जीता था। शंकर लालवानी साफ-सुथरी छवि के नेता माने जाते हैं। उन्हें सर्वश्रेष्ठ सांसद का पुरस्कार भी मिला था।
ALSO READ: BJP candidate list : भाजपा की दूसरी सूची में 72 नाम, नागपुर से गडकरी, इंदौर से शंकर लालवानी
इंदौर में भाजपा की ओर से महिला सांसद के तौर पर सुमित्रा महाजन ने 8 संसदीय कार्यकाल सफलतापूर्वक पूरे किए। माना जा रहा था कि भाजपा इस बार इंदौर में कोई नया प्रयोग कर सकती है। 
ALSO READ: Lok Sabha elections 2024 : मोदी संग ही रहेंगे चिराग, बिहार में NDA का सीट शेयरिंग फॉर्मूला तय
इंदौर सीट को लेकर राजनीतिक गलियारों में ये कयास लगाए जा रहे थे कि यहां किसी महिला को उम्मीदवार बनाया जा सकता है। डॉ. दिव्या गुप्ता का नाम भी सामने आ रहा था। 
 
हालांकि शंकर लालवानी का नाम सबसे ऊपर बताया जा रहा था। इंदौर विकास प्राधिकरण के पूर्व अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा, युवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष डॉ. निशांत खरे के नाम भी इस रेस में बताए जा रहे थे। हालांकि सभी राजनीतिक पंडितों के गणित फेल हो गए। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

अगला लेख