Hanuman Chalisa

रिश्ते से खुश नहीं है आपका पार्टनर!

अगर रिलेशन में दिखें ये संकेत तो हो जाएँ सतर्क

WD Feature Desk
relationship


किसी भी रिलेशनशिप में हल्की फुल्की नोंकझोंक होती रहती है। लेकिन यदि रोजाना ही कहा-सुनी हो रही है तो यह रिश्ते के खराब होने की ओर इशारा करती है। किसी भी रिश्ते को मजबूत और हेल्दी बनाए रखने के लिए जरूरी है कि आपका पार्टनर आपसे पूरी तरह संतुष्ट रहे। यदि आपका साथी आपसे किसी बात को लेकर खुश नहीं है, तो इसका पता लगाना ज़रूरी है। आज हम आपको कुछ ऐसे संकेतों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनसे आप आसानी से पता लगा सकते हैं कि आपका पार्टनर आपके साथ खुश है या नहीं?

कम्युनिकेशन गैप: किसी भी रिश्ते में कम्युनिकेशन गैप ठीक नहीं मना जा सकता है। आगर आपको लग रहा है कि आपका साथी आपसे दूर रहना पसंद करने लगा है और आपको उससे बात करने के लिए ज्यादा प्रयास करने पड़ते हैं तो एक संकेत है कि आपका पार्टनर किसी वजह से आपके साथ खुश नहीं है। ऐसे में जरूरी है कि आप अपने साथी के साथ खुले दिल से बात करें और वजह जानने का प्रयास करें।

इमोशनल गैप : किसी भी रिश्ते की गहराई इमोशनल अटैचमेंट से नापी जाती है। यदि आपको लगता है कि आपका साथी आपके साथ इमोशनली इन्वोल्व नहीं हो रहा है। तो यह बताता है कि वह आपके साथ खुश नहीं है। ऐसे में आपको चाहिए कि आप अपने पार्टनर के साथ अपने रिश्ते को इमोशनली स्ट्रोंग बनाएं।

रूटीन में बदलाव: यदि आपको अपने साथी के डेली रूटीन में कुछ परिवर्तन दिखाई दे रहे हैं तो हो सकता है कि यह इस बात का संकेत है कि आपका पार्टनर इस रिश्ते से नाखुश है। ऐसे में ज़रूरी है कि आप इस परिवर्तन के पीछे के कारण को तलाशने की कोशिश करें। अगर कोई सही वजह है तो उसे बदलने की कोशिश भी करें।

व्यवहार में चिड़चिड़ापन: यदि आपका साथी जरा सी बातों को लेकर परेशान और चिडचिडा रहने लगा है या उसे छोटी-छोटी बात पर गुस्सा आ जाता है तो यह बताता है कि आपका साथी आपके साथ खुश नहीं है। इसलिए आपको चाहिए कि आप इस स्थिति को समझने की कोशिश करें और उसके वजह जानने का प्रयास करें।

 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

नशे की लत से उबरने के लिए कौनसी थेरेपी और कदम होते हैं सबसे असरदार

बारिश के मौसम में जरूर पिएं ये 5 हेल्दी ड्रिंक्स, शरीर को देंगे इम्युनिटी, एनर्जी और अंदरूनी गर्माहट

डेंगू और चिकनगुनिया से बचाव के लिए अपनाएं ये जरूरी उपाय, मच्छरों से ऐसे करें खुद की सुरक्षा

Hiccups Relief Tips: बार-बार हिचकी क्यों आती है? जानें कारण और आसान उपचार

बरसात के मौसम में ये 5 आसान योगासन कर सकते हैं आपकी इम्युनिटी की रक्षा

सभी देखें

नवीनतम

तीखा सामाजिक-आर्थिक व्यंग्य: दो जून की रोटी

Monsoon Special Recipes: मानसून की 5 बेहतरीन रेसिपीज, देखते ही मुंह में आ जाएगा पानी

ईरान युद्ध से अमेरिका का सुपर पॉवर तमगा डगमगाया

पुण्यतिथि विशेष: स्वामी विवेकानंद का जीवन परिचय और खास बातें

BP Control Tips: हाई ब्लडप्रेशर कम करने के घरेलू उपाय

अगला लेख