Dharma Sangrah

सच्चा प्यार पाना चाहते हैं, जान लीजिए ये 24 खास बातें

Webdunia
सिर्फ प्यार (Love) का एक एहसास ही आपकी जिंदगी बदल सकता है और इसका एहसास उन्हीं को होता है जो किसी से सच्चा प्यार करते है। जब आपको किसी से प्यार होने लगता है तो आप में खुद बा खुद सकारात्मक बदलाव आने लगता है। 
 
शास्त्रों के अनुसार अगर आपका किसी के प्रति सच्चा प्यार है और सामने वाला भी आपकी ही तरह सच्ची भावना रखता है तो यह उपाय आपके लिए है। प्यार में वे लोग जो किसी को जबरदस्ती अपना बनाना चाहते हैं उनके लिए यह उपाय असरकारी साबित नहीं होंगे।

अत: यदि आप भी सच्चा प्यार पाने की भावना रखते हैं तो इन्हें अवश्य ट्राय करें- 
 
1. ईश्वर से सच्चे मन से अपने प्रेम के लिए प्रार्थना करनी चाहिए।
 
2. भगवान विष्णु और लक्ष्मी की मूर्ति या फोटो के सम्मुख शुक्ल पक्ष में गुरुवार के दिन 'ॐ लक्ष्मी नारायणाय नमः’ मंत्र की 3 माला स्फटिक की माला से जप करें और तीन महीने तक हर गुरुवार को मंदिर में प्रसाद चढ़ाएं।
 
 
3. कृष्ण मंदिर में बांसुरी और पान अर्पण से प्रेम की प्राप्ति होती है। 
 
4. यदि आप किसी को अपना बनाना चाहते हैं तो मां दुर्गा की पूजा करें, माता को लाल रंग की ध्वजा चढ़ाएं व प्रेम में सफलता की मनोकामना मांगें।
 
5. शहद से रुद्राभिषेक करने से मनचाहा प्रेम मिलता है।
 
6. 16 सोमवार के व्रत से योग्य, सुंदर, सुशील और प्रेम करने वाला जीवन साथी मिलता है।
 
7. प्रेम-विवाह में सफलता के लिए शुक्ल पक्ष में प्राण प्रति‍ष्‍ठित असली गौरी-शंकर रुद्राक्ष धारण करें।
 
8. ओपल या हीरा रत्न धारण कर से प्रेम-संबंधों को विवाह तक पहुंचाने में सहायता मिलती है।
 
9. यदि प्रेमी/प्रेमिका में से कोई एक मांगलिक हैं और प्रेम-विवाह में बाधा आ रही है तो तो विवाह की लिए पुन: विचार करें नहीं तो मंगल दोष का तत्काल निवारण अवश्य कर लें। विवाह से पूर्व लाल वस्तुएं दान करें।
 
10. सप्तमेश या सप्तम भाव में विराजमान ग्रह की शांति अवश्य करा लें।
 
11. एक-दूसरे को नुकीली या काले रंग की कोई वस्तु कभी भी न दें| इससे संबंध खराब होने की संभावना होती है।
 
12. गिफ्ट में कभी भी काले रंग की कोई वस्तु एक-दूसरे को न दें। इससे आपस में दूरियां हो सकती है।
 
13. अपने प्रियतम/प्रेयसी को हीरा भेंट करना बहुत ही शुभ होता है, हीरे के स्थान पर अमरीकन डायमंड भी उपहार में दे सकते हैं लेकिन याद रहे वह काला या नीला न हो।
 
14. लाल, गुलाबी, पीले और सुनहरे पीले रंग की वस्तुओं को उपहार में देना अत्यंत श्रेष्ठ माना गया है।
 
15. कन्या अधिकतर अपने हाथों में हरी चूडियां तथा प्रत्येक गुरुवार को पीले और शुक्रवार को सफेद वस्त्र पहनें।
 
16. लड़के को प्रेम में सफलता के लिए पन्ना की अंगूठी धारण करना चाहिए इससे प्रेयसी के मन में प्रबल आकर्षण बना रहता है।
 
17. प्रेमी युगल को शनिवार और अमावस्या के दिन नहीं मिलना चाहिए। इन दिनों में मिलने से आपस में किसी भी बात पर विवाद हो सकता है। एक दूसरे की कोई भी बात बुरी लग सकती है तथा प्रेम संबंधों में सफलता मिलने में संदेह हो सकता है।
 
18. प्रेमी युगल को यह प्रयास करना चाहिए कि शुक्रवार और पूर्णिमा के दिन अवश्य मिलें। जिस शुक्रवार को पूर्णिमा हो वह दिन अत्यंत शुभ रहता है इस दिन मिलने से परस्पर प्रेम व आकर्षण बढ़ता है।
 
19. सफेद वस्त्र धारण करके किसी भी धार्मिक स्थान पर लाल गुलाब व चमेली का इत्र अर्पित करके अपने प्रेम की सफलता के लिए सच्चे मन से प्रार्थना करें निश्चय ही लाभ होगा।
 
20. मनचाहे प्रेम विवाह के लिए भगवान श्री कृष्ण के राधा जी के साथ प्रेममय स्वरूप का ध्यान करें। 
 
21. अपने प्रेमी या प्रेमिका को अपने मन में रखकर 'ॐ क्लीं कृष्णाय गोपीजन वल्लभाय स्वाहा:' मंत्र से राधा-कृष्ण की प्रतिमा, तस्वीर या मंदिर में जाकर सच्चे मन से 108 बार भगवान श्रीकृष्ण की आराधना करें। 
 
22. प्रति शुक्रवार किसी भी राधा कृष्ण के मंदिर में जाकर उनकी प्रतिमा का दर्शन करें उन्हें फूल माला और मिश्री का भोग लगाएं, जल्द ही प्रेम विवाह में आ रही हर अड़चन दूर होगी और अवश्य सफलता मिलेगी।
 
23. भगवान के ऐसे चित्र या मूर्ति को लाल/गुलाबी रंग के गोटेदार वस्त्र पर स्थापित करके धूप, दीप, पुष्प, इत्र मीठा अर्पित करके गुलाबी रंग के आसन पर बैठ कर चंदन की माला से नित्य एक माला 'ॐ हुं ह्रीं सः कृष्णाय नम:' मंत्र का जाप करें। मंत्र जाप के पश्चात भगवान को शहद के छीटें दें। 
 
24. काम व आकर्षण बीज मंत्र- ॐ क्लीं नम: का जाप करें।
 
अगर आप भी रोमांस में सफलता पाना चाहते हैं इन उपायों से अवश्य ही आपको जीवन में मनचाहे प्रेम की प्राप्ति होगी। 
 
अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। इनसे संबंधित किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

क्या आपका फर्स्ट वेलेंटाइन डे है, तो ऐसे करें Valentine Week को सेलिब्रेट

Kiss Day 2026: प्यार जताने के सही मायने और जरूरी सीमाएं

Hug Day 2026: गले लगाने का सही तरीका और ये बड़ी गलतियां न करें

वेलेंटाइन डे पर प्रेरक प्रेम कविता: प्रेम का संकल्प

Valentine Day Essay: वेलेंटाइन डे पर बेहतरीन निबंध हिन्दी में

सभी देखें

नवीनतम

ट्रेनें ‘संवैधानिक’ जगह हैं, यहां कोई कंट्रोवर्सी नहीं, सिवाए मेरी गफलत और नाकारापन के

Kiss Day 2026: प्यार जताने के सही मायने और जरूरी सीमाएं

Hug Day 2026: गले लगाने का सही तरीका और ये बड़ी गलतियां न करें

प्रेम, आत्म-विलय से वैश्विक चेतना तक का महाप्रस्थान

वंदे मातरम्: फुल लिरिक्स, अर्थ और इतिहास की पूरी जानकारी

अगला लेख