suvichar

कड़वाहटभरे रिश्तों में ब्रेकअप का विकल्प सबसे अच्‍छा

Webdunia
रिश्ते जब बिगड़ने लगते हैं तो ब्रेकअप का विकल्प ही सबसे पहले हमारे जहन में आता है। अक्सर देखा गया है कि रिश्तों में एक बार कड़वाहट आ जाए तो वो हमेशा बरकरार रहती है। भले हम उस समय शांत हो जाएं, पर कभी न कभी बातों ही बातों में जिक्र हो ही जाता है और फिर बातें बिगड़ने लगती हैं। इसलिए इससे बेहतर यह लगता है कि ऐसे रिश्तों से अच्छा है कि इसे खत्म ही कर दिया जाए।
 
लेकिन जब भी हम रिश्तों से दूरी बनाते हैं या ब्रेकअप करते हैं तो अक्सर ये ब्रेकअप एक स्वस्थ रिश्ते के साथ खत्म नहीं होते। मतलब ये कि यह एक-दूसरे की कमियों पर जाकर ही रुकते हैं कि तुम्हारे कारण ऐसा हुआ, तुमने रिश्तों को बिगाड़ा या इस रिश्ते में रहना मेरी गलती थी। आमतौर पर इन सब बातों पर आकर रिलेशनशिप में ब्रेक लग जाता है।
 
लेकिन हम ये क्यों भूल जाते हैं कि जिनकी बातें आज हमें इतनी बुरी लग रही हैं, यही बातें हमें कभी बहुत पसंद आया करती थीं। क्यों उन अच्छाइयों को ध्यान नहीं रखते? क्यों उन बेहतर पलों को याद नहीं रखते, जो साथ में बिताए थे। बस एक-दूसरे की कमजोरियां ही क्यों नजर आती हैं? किसी भी रिश्ते में एक-दूसरे की इज्जत का होना बहुत जरूरी होता है, भले ही आप एक-दूसरे से अलग ही क्यों न हो गए हो?
 
ब्रेकअप करना या ऐसे रिश्तों को खत्म करना जिसके कोई मायने ही नहीं है, तो ब्रेकअप को गलत नहीं कहा जा सकता। लेकिन एक-दूसरे की इज्जत बनाए रखना भी तो  जरूरी है।
 
तो आइए जानते हैं कुछ ऐसी बातें जिससे कि ब्रेकअप के बाद भी एक-दूसरे के प्रति सम्मान हमेशा बना रहे।
 
ब्रेकअप के बाद भी एक अच्छे दोस्त की तरह उन्हें सपोर्ट करें। उन्हें इस बात का विश्वास दिलाएं कि इस समय भी आप दोनों एक अच्छे मित्र हैं, एक-दूसरे को समझते हैं और पिछली बातों को भुलाकर दोस्ती की नई शुरुआत करना चाहते हैं।
 
रिश्ते को जबरन सुधारने या उन्हें जबरदस्ती कैद करके रखने से अच्छा है कि आप अपने एक्स पार्टनर को आजाद छोड़ दें, क्योंकि जबरदस्ती बनाए गए रिश्ते कभी खुश नहीं रह सकते इसलिए एक-दूसरे पर गलती थोपने से अच्छा है कि अपने नजरिया बदलें और इसे स्वीकार करें कि हमारा साथ आगे तक नहीं था।
 
कई बार लोग ब्रेकअप के बाद भी यह बात कहते हैं कि रिलेशनशिप में रहकर उन्होंने एहसान किया था। ऐसी बातों को करके आप अपनी इज्जत कम मत कीजिए। इसकी बजाए एक अच्छा टाइम स्पेंड करने के लिए शुक्रिया कहें तो बेहतर होगा।
 
कई बार ऐसा भी देखा जाता है कि ब्रेकअप के झगड़ों में आप खुद पर कंट्रोल नहीं रख पाते और आपके मुंह से अपशब्द निकल जाते हैं जिससे सामने वाला कभी आपको एक अच्छा इंसान नहीं समझ सकता। इसलिए ऐसी भाषा का कतई इस्तेमाल न करें। चीजों को समझदारी के साथ ही सुलझाएं।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

द्रौपदी: 'अच्युत-गोत्र' की वह पहचान, जहां गोविंद ही एकमात्र संबंधी बन जाते हैं

प्रेम, आत्म-विलय से वैश्विक चेतना तक का महाप्रस्थान

महंगे सप्लीमेंट्स छोड़ें! किचन में छिपे हैं ये 5 'सुपरफूड्स', जो शरीर को बनाएंगे लोहे जैसा मजबूत

इन 10 तरह के लोगों से कभी उम्मीद न रखें, वरना जीवन में मिलेगा सिर्फ दुख

ब्रेन एन्यूरिज़्म: समय पर पहचान और सही इलाज से बच सकती है जान, जानें एक्सपर्ट की राय

सभी देखें

नवीनतम

यूरोप-अमेरिका के बीच बढ़ रही है अविश्वास की खाई

Guru Golwalkar Jayanti: गुरु गोलवलकर कौन थे? जानें 7 अनसुने तथ्य

जयंती विशेष: छत्रपति शिवाजी: धर्म, संस्कृति और राजनीति के अद्वितीय साम्राज्य निर्माता Chhatrapati Shivaji Maharaj

Shivaji Maharaj Essay: मराठा शासक छत्रपति शिवाजी महाराज पर उत्कृष्ट निबंध

जयंती विशेष: रामकृष्ण परमहंस क्यों प्रसिद्ध थे?

अगला लेख