Hanuman Chalisa

लाजवाब पत्तागोभी विद ग्रैप्स का सलाद

Webdunia
शुचि कर्णिक
सामग्री : आधा कप बारीक कटी पत्तागोभी, आधी बारीक कटी शिमला मिर्च, दो हरी मिर्च, एक कप हरे और काले अंगूर, नमक और नींबू स्वादानुसार, एक छोटा चम्मच तेल, तड़के के लिए राई।
 
 
विधि : पत्तागोभी को धोकर दो हिस्सों में बांट लें। दो बड़े पत्ते बाहरी हिस्से से निकालकर रख लें सजावट के लिए। अब लगभग आधा कप पत्तागोभी बारीक काट लें। पत्तागोभी के दोनों पत्तों को फ्रिज में रखें। अब अंगूर भी काट लें। शिमला मिर्च मध्यम आकार में काटें। एक कड़ाही में तेल डालकर उसमें शिमला मिर्च के टुकड़ों को डालें और एक मिनट के लिए चलाएं और प्लेट में निकाल लें। अब इसी तेल में दो हरी मिर्च बारीक काटकर डालें। एक मिनट रखें और गैस बंद कर दें।
 
अब तेल को छान लें ताकि मिर्च के टुकड़े अलग हो जाएं। अब एक बड़ी प्लेट या बाउल में पत्तागोभी, शिमला मिर्च के टुकड़े, अंगूर, थोड़ा नींबू का रस और नमक मिलाकर रखें।
 
फ्रिज में से पत्तागोभी के दोनों टुकड़ों को निकालकर सर्विंग डिश में रखें। उसमें मिक्स की हुई उपरोक्त सामग्री डालें और सबसे अंत में छने हुए तेल को गैस पर रखें। इसमें राई के दाने डालकर तड़का लें और डिश में रखी सामग्री पर फैला दें। सलाद तैयार है।
Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa and health: नौतपा में ऐसे रखें सेहत का ध्यान, जानें 10 सावधानियां

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

cold water: ज्यादा ठंडा पानी पीना सही है या गलत? जानें सच

सभी देखें

नवीनतम

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

Nautapa 2026: 25 मई से नौतपा: भीषण गर्मी के दिन, जानें महत्व, पर्यावरण और सेहत पर प्रभाव

बाल कविता: टप्पा टप्पा टुन टुन

Ganga Dussehra Bhog: गंगा दशहरा पर मैया को अर्पित करें ये विशेष भोग

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

अगला लेख