मध्यप्रदेश भाजपा में बड़े बदलाव की सुगबुगाहट के बीच बड़ी बैठक,वीडी-नरोत्तम के बीच बंद कमरे में मुलाकात

विकास सिंह
शुक्रवार, 26 मई 2023 (13:32 IST)
Madhya Pradesh Political News:विधानसभा चुनाव से पहले मध्यप्रदेश भाजपा (BJP) में बड़े बदलाव की सुगबुगाहट के बीच भाजपा में बड़ी हलचल नजर आ रही है। मुख्यमंत्री निवास से लेकर प्रदेश भाजपा दफ्तर तक बैठकों का दौर जा रही है। आज लगातार तीसरे दिन भाजपा प्रदेश मुख्यालय में पार्टी के बड़े नेता इक्ट्ठा हुए और बंद कमरे में लंबी बैठक की। बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिवप्रकाश के साथ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा, पार्टी के प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव और प्रदेश संगठन मंत्री हितानंद मौजूद है।

वीडी शर्मा से मिले नरोत्तम मिश्रा-भाजपा दफ्तर में पार्टी के बड़े नेताओं के बीच हो रही बैठक से पहले आज अचानक गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा से मिलने उनके घर पहुंचे, जहां दोनों नेताओं के बीच बंद कमरे में 20 मिनट से अधिक बैठक चली। दोनों नेताओं के बीच बैठक में मुद्दा क्या रहा, यह भले ही नहीं साफ हो पाया हो लेकिन इस बैठक के कई सियासी मायने निकाले जा रहे है।

जून के पहले पखवाड़े में फेरबदल की संभावना-मध्यप्रदेश में जून के पहले पखवाड़े में बड़े फेरबदल की संभावना जताई जा रही है। कर्नाटक विधानसभा चुनाव में भाजपा को जिस तरह से हार का सामना करना पड़ा है उसके बाद अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व मंथन के नए दौर में है। जून के पहले सप्ताह में मोदी कैबिनेट में फेरबदल की संभावना जताई जा रही है। मोदी कैबिनेट में होने वाले फेरबदल में चुनावी राज्यों में विशेष फोकस किया जा सकता है।

अटकलें इस बात की लगाई जा रही है कि मध्यप्रदेश से मोदी कैबिनेट में कुछ नए चेहरों को शामिल करने के साथ वर्तमान में कैबिनेट में शामिल चेहरों  को बड़ी जिम्मेदारी के साथ राज्य में भेजा जाए जिससे चुनाव साल में सरकार और संगठन में बेहतर तालमेल हो सके।

नाराज नेताओं को मनाने की बड़ी चुनौती- चुनाव से पहले भाजपा में बड़े नेताओं की नाराजगी और उनकी खुलकर बयानबाजी से पार्टी के सामने सबसे बड़ी चुनौती बन गई है। पिछले दिनो जिस तरह कैबिनेट भूपेंद्र सिंह के खिलाफ सागर से ही आने वाले कैबिनेट मंत्री गोपाल भार्गव और गोविंद सिंह राजपूत की नाराजगी की खबरें आई उससे पूरी पार्टी बैकफुट पर दिखाई दे रही है। पार्टी के बड़े नेताओं के हस्तक्षेप के बाद भी दोनों ही गुट लगातार आमने सामने आ रही है।

वहीं चुनाव से ठीक पहले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा की कार्यप्रणाली को पार्टी के पुराने नेताओं ने मोर्चा खोल दिया है। कटनी से पूर्व विधायक ध्रुव प्रताप सिंह ने सार्वजनिक तौर पर वीडी शर्मा की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा दिए है और कांग्रेस में जाने संकेत दे दिए है। विजयराघव गढ़ से भाजपा के पूर्व विधायक ध्रुव प्रताप सिंह ने कहा वह अपनी ही पार्टी में उपेक्षित महूसस कर रहे है इसलिए वह कांग्रेस में जाने का फैसला ले सकते है। इससे पहले जबलपुर से आने वाले पूर्व विधायक हरजीत सिंह बब्बू ने भी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पर कई तरह के गंभीर आरोप लगाए थे हलांकि बाद में वह अपनी बात से पलट गए थे और पार्टी के साथ होने  की बात कही थी। 

 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Sindoor पर घमासान, भारतीय राजनीति में मीर जाफर और जयचंद की इंट्री

क्या है ऑपरेशन 'मीर जाफर', जिसमें हो रही है देश के गद्दारों की गिरफ्तारी, अब तक 13 गिरफ्त में

आसिम मुनीर को बनाया फील्ड मार्शल, पाकिस्तानी सरकार ने दिया कट्‍टरपंथी जनरल को इनाम

Airtel और Google की partnership से ग्राहकों को फायदा, Free मिलेगी यह सुविधा

क्या है कोरोना का JN.1 वेरिएंट, भारत में कितने मामले, वायरस से देश में कितना खतरा, सरकार कितनी तैयार, किन बातों का आपको रखना होगा ध्यान

सभी देखें

नवीनतम

राजस्थान सरकार में हुआ विभागों का बंटवारा, जानिए किसे क्‍या मिला?

छत्तीसगढ़ में मंत्रियों को मिले विभाग, मध्य प्रदेश में अभी भी इंतजार

मोहन के मंत्री तय, 18 कैबिनेट, 6 स्वतंत्र प्रभार, 4 राज्य मंत्रियों ने ली शपथ

मिलान से मेवात आईं, अशोक गहलोत के मंत्री को दी पटखनी, कौन हैं नौक्षम चौधरी?

राजस्थान के नए मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा किस दिन लेंगे शपथ? तारीख आ गई सामने

अगला लेख