Exit Poll: केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के मुरैना जिले में भाजपा और कांग्रेस में बराबर की टक्कर

विकास सिंह
गुरुवार, 30 नवंबर 2023 (20:45 IST)
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के एग्गिज पोल में सबसे अधिक चर्चा ग्वालियर-चंबल की हो रही है। ग्वालियर-चंबल की 34 सीटों पर इस बार कांग्रेस और भाजपा की सबसे अधिक आशा टिकी है। वेबदुनिया ने 17 नवंबर की वोटिंग के बाद जब ग्वालियर-चंबल के वोटर्स और सियासत के जानकारों से बात की तो इस बार भाजपा 2018 के मुकाबले कुछ बेहतर स्थिति में दिख रही है। ग्वालियर-चंबल में भाजपा इस बार 12-16 सीटें जीत सकती  है। वहीं कांग्रेस ने 16-20 सीटें जीत सकती है। वहीं 1 सीटें बसपा के खाते में जा सकती है। दरअसल 2018 के विधानसभा चुनाव में ग्वालियर-चंबल की 34 विधानसभा सीटों में से भाजपा मात्र 7 सीटों पर सिमट गई थी और उसको सत्ता से बाहर होना पड़ा था।

ग्वालियर चंबल में इस बार सबसे अधिक चर्चा में जिला मुरैना है। जहां भाजपा ने केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को चुनावी मैदान में उतारा है। मुरैना जिले की 6 विधानसभा सीटों में इस बार भाजपा 3 और कांग्रेस 3 विधानसभा सीटों पर जीत सकती है। वहीं एक सीट पर कांटे का मुकाबला है। गौरतलब है कि 2018 के विधानसभा चुनाव में मुरैना जिले की सभी छह सीटें कांग्रेस के खाते में गई थी।

मुरैना की दिमनी विधानसभा सीट से केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के चुनाव लड़ने के कारण सबसे अधिक चर्चा के केंद्र में  है। वोटिंग के बाद स्थानीय लोगों  से चुनावी जानकारों से बात करने पर इस सीट पर भाजपा की जीत का अनुमान है। केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर चुनाव जीत सकते है। हलांकि कांग्रेस के रविंद्र सिंह तोमर, बसपा के बलवीर दंडोतिया के चलते यह सीट त्रिकोणीय मुकाबले में फंसी है।

इसमें मुरैना विधानसभा सीट पर भाजपा के रघुराज कंसाना और कांग्रेस के दिनेश गुर्जर के बीच कांटे का मुकाबला है हलांकि नजदीकी मुकाबले में भाजपा यह सीट जीत सकती है। इसकी बड़ी वजह पूर्व कैबिनेट मंत्री रूस्तम सिंह बेटे का बसपा के टिकट पर चुनावी मैदान में उतरना है।

वहीं मुरैना की सुमावली विधानसभा सीट पर कांग्रेस के अजब सिंह कुशवाह और भाजपा के एंदल सिंह कंसाना के साथ बसपा के कुलदीप सिकरवार के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है। हलांकि नजदीकी मुकाबले भाजपा यह सीट जीत सकती है।

मुरैना की जौरा विधानसभा सीट पर कांग्रेस के पंकज उपाध्याय और भाजपा के सूबेदार सिंह सिकरवार के बीच सीधा मुकाबला है। जौरा विधानसभा सीट पर कांग्रेस के पंकज उपाध्याय चुनाव जीत सकते है। वहीं मुरैना जिले की  अम्बाह विधानसभा सीट पर कांग्रेस के देवेंद्र सखवार और भाजपा के कमलेश जाटव के बीच सीधा मुकाबला है। इस सीट पर कांग्रेस को सफलता मिल सकती है। वहीं मुरैना जिले की सबलगढ़ विधानसभा सीट पर भाजपा की सरला विजेद्र रावत और कांग्रेस के बैजनाथ कुशवाह के बीच सीधा मुकाबला है और यहां पर भी कांग्रेस भारी पड़ती दिख रही है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Congress : बूथ से विचाराधारा तक की चुनौतियों पर कांग्रेस का मंथन, क्या होंगे अहमदाबाद अधिवेशन के मुद्दे

पश्चिम बंगाल में रामनवमी की धूम, हाईअलर्ट के बीच जुलूस और शोभायात्राएं, BJP और TMC के नेता हुए शामिल

Waqf amendment bill को लेकर सुप्रीम कोर्ट में नई याचिका, जानिए क्या की गई मांग

किसान नेता जगजीत डल्लेवाल ने तोड़ा अनशन, केंद्रीय मंत्री शिवराज ने की थी अपील

भाषा विवाद के बीच PM मोदी का बड़ा बयान, DMK को लेकर कही बड़ी बात, स्टालिन पर कसा तंज

सभी देखें

नवीनतम

राजस्थान सरकार में हुआ विभागों का बंटवारा, जानिए किसे क्‍या मिला?

छत्तीसगढ़ में मंत्रियों को मिले विभाग, मध्य प्रदेश में अभी भी इंतजार

मोहन के मंत्री तय, 18 कैबिनेट, 6 स्वतंत्र प्रभार, 4 राज्य मंत्रियों ने ली शपथ

मिलान से मेवात आईं, अशोक गहलोत के मंत्री को दी पटखनी, कौन हैं नौक्षम चौधरी?

राजस्थान के नए मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा किस दिन लेंगे शपथ? तारीख आ गई सामने

अगला लेख