Ujjain में कांग्रेस को लगा झटका, पूर्व प्रत्याशी विवेक यादव AAP में शामिल

Webdunia
मंगलवार, 17 अक्टूबर 2023 (00:34 IST)
Shock to Congress in Ujjain : धार्मिक नगरी उज्जैन में कांग्रेस को झटका लगा है। उत्तर विधानसभा सीट से माया राजेश त्रिवेदी का नाम कांग्रेस से फाइनल होने के बाद अब साल 2013 में इसी क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ चुके विवेक यादव ने बगावत कर आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया है।
 
खबरों के अनुसार, दिल्ली में राज्यसभा सदस्य और आम आदमी पार्टी के नेता संदीप पाठक ने कांग्रेस के पूर्व प्रत्‍याशी विवेक यादव को आम आदमी पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस बीच संभावना जताई जा रही है कि यादव आगामी चुनाव में आम आदमी पार्टी की ओर से चुनाव लड़ सकते हैं।
 
साल 2013 में उज्जैन उत्तर विधानसभा से कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ चुके विवेक यादव कांग्रेस द्वारा टिकट नहीं देने से नाराज हैं, जबकि माया त्रिवेदी वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के खिलाफ बागी होकर चुनाव लड़ चुकी हैं। अगर आप पार्टी उत्तर से विवेक को टिकट देती है तो इस बार त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिलेगा।

विधानसभा चुनाव का बिगुल बजने के बाद रविवार को नवरात्र के पहले दिन कांग्रेस ने अपने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी। इसमें जिले की 7 विधानसभा सीटों में से 5 में पार्टी ने अपने प्रत्याशी तय कर दिए हैं।
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की खास रणनीति, क्या अंदरूनी कलह से जूझ रही है पार्टी

रियासी आतंकी हमले की जांच में NIA का बड़ा एक्शन, राजौरी में ताबड़तोड़ छापेमारी

Kuno National Park : 3 चीतों की सेप्टिसीमिया से हुई थी मौत, अब बचाव के लिए उठाया गया यह कदम

क्या है समष्‍टि गुब्बी का संस्कृत से कनेक्शन, पीएम मोदी ने क्यों सराहा?

कौन हैं जनरल उपेंद्र द्विवेदी, जिन्होंने संभाली आर्मी चीफ की कमान?

सभी देखें

नवीनतम

राजस्थान सरकार में हुआ विभागों का बंटवारा, जानिए किसे क्‍या मिला?

छत्तीसगढ़ में मंत्रियों को मिले विभाग, मध्य प्रदेश में अभी भी इंतजार

मोहन के मंत्री तय, 18 कैबिनेट, 6 स्वतंत्र प्रभार, 4 राज्य मंत्रियों ने ली शपथ

मिलान से मेवात आईं, अशोक गहलोत के मंत्री को दी पटखनी, कौन हैं नौक्षम चौधरी?

राजस्थान के नए मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा किस दिन लेंगे शपथ? तारीख आ गई सामने

अगला लेख
More