MP में अमित शाह बोले- मोदी सरकार ने घुसपैठियों को रोका, कांग्रेस ने देश की संस्कृति को किया नष्ट

Webdunia
शनिवार, 11 नवंबर 2023 (18:57 IST)
Home Minister Amit Shah's visit to Madhya Pradesh : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शनिवार को कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार है जिसके अंदर देश में घुसपैठियों को रोकने का साहस है तथा कांग्रेस एवं विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' के नेताओं के लिए ऐसा करना संभव नहीं है। गृहमंत्री ने कांग्रेस पर देश की संस्कृति को नष्ट करने का आरोप लगाया और कहा कि यह मोदी सरकार थी जिसने कांग्रेस को ऐसा करने से रोका और संस्कृति को पोषित किया।
 
उन्होंने 17 नवंबर को होने वाले राज्य विधानसभा चुनाव से पहले धार जिले के मनावर में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, मोदी जी ने देश में घुसपैठियों को रोकने का काम किया है और ऐसा करना कांग्रेस और ‘इंडिया’ गुट के नेताओं के लिए संभव नहीं है।
 
उन्होंने लोगों से सवाल किया कि घुसपैठियों को रोकना चाहिए या नहीं? शाह ने कहा कि यह मोदी सरकार ही थी जिसने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटा दिया, जबकि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दावा किया था कि इससे खून-खराबा हो जाएगा, हालांकि कुछ नहीं हुआ।
 
गृहमंत्री ने कांग्रेस पर देश की संस्कृति को नष्ट करने का आरोप लगाया और कहा कि यह मोदी सरकार थी जिसने कांग्रेस को ऐसा करने से रोका और संस्कृति को पोषित किया। उन्होंने लोगों से भाजपा को वोट देने का आग्रह करते हुए कहा कि इस बार लोग तीन दिवाली मनाएंगे।
 
उन्होंने कहा, पहली रविवार को; दूसरी तीन दिसंबर को, जब विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित किए जाएंगे; और तीसरी, 22 जनवरी को जब अयोध्या में भगवान राम का अभिषेक होगा। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चीन की यह परियोजना भारत के लिए है 'वाटर बम', अरुणाचल के CM पेमा खांडू ने चेताया

nimisha priya : कैसे बचेगी भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की जान, क्या होती है ब्लड मनी, किन हालातों में रुक सकती है फांसी

Donald Trump को Nobel Prize दिलाने के लिए उतावले क्यों हैं पाकिस्तान और इजराइल, क्या हैं नियम, कौन कर रहा है विरोध, कब-कब रहे हैं विवादित

बैकफुट पर CM रेखा गुप्ता, सरकारी आवास की मरम्मत का ठेका रद्द, जानिए कितने में हुआ था ठेका

Video : रिटायर होने के बाद क्या करेंगे गृह मंत्री अमित शाह, सहकारी कार्यकर्ताओं के सामने किया प्लान का खुलासा

सभी देखें

नवीनतम

राजस्थान सरकार में हुआ विभागों का बंटवारा, जानिए किसे क्‍या मिला?

छत्तीसगढ़ में मंत्रियों को मिले विभाग, मध्य प्रदेश में अभी भी इंतजार

मोहन के मंत्री तय, 18 कैबिनेट, 6 स्वतंत्र प्रभार, 4 राज्य मंत्रियों ने ली शपथ

मिलान से मेवात आईं, अशोक गहलोत के मंत्री को दी पटखनी, कौन हैं नौक्षम चौधरी?

राजस्थान के नए मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा किस दिन लेंगे शपथ? तारीख आ गई सामने

अगला लेख