प्री-वेडिंग फोटोशूट के लिए मध्यप्रदेश की 10 बेहतरीन जगहें

अनिरुद्ध जोशी
शनिवार, 26 नवंबर 2022 (14:52 IST)
आजकल प्री वेडिंग फोटोशूट का चलन बढ़ गया है और इसके सही और गलत को लेकर भी बहस चल रही है। कुछ समाज का मानना है कि यह समाज में फैल रही विकृति का एक हिस्सा है। खैर, यदि आपको इस तरह के फैशन से कोई ऐतराज नहीं है तो जानिए प्री-वेडिंग फोटोशूट के लिए मध्य प्रदेश की 10 बेहतरीन जगहें।
 
1. मांडू | Mandu : यदि आप ऐतिहासिक स्थलों पर प्री-वेडिंग फोटोशूट करना चाहते हैं तो इंदौर के पास धार के आगे मांडव जाएं। यहां पर राजा महाराजों के महल, बावड़ी, तालाब आदि जगहों पर फोटो शूट कर सकते हैं। यहां पर प्राकृतिक सुंदरता भी भरपूर है। यह स्थान इंदौर से करीब 98 किलोमीटर दूर है।
 
2. ओरछा | Orchha : अंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थल और रामराजा की नगरी ओरछा में प्रतिदिन बड़ी संख्या में भारत से ही नहीं, बल्कि विदेशी सैलानी भी पहुंचते हैं। यहां पर ओरछा के राजाओं द्वारा बनाए गए भव्य मंदिर और स्मारकों के साथ आप फोटो शूट कर सकते हैं।
 
3. पचमढ़ी | Pachmarhi : यदि आप प्रकृति के नजारों के बीच फोटो शूट करना चाहते हैं तो नर्मदापुरम जिले में मध्यप्रदेश के एकमात्र हिल स्टेशन पचमढ़ी जाएं। इसे मध्यप्रदेश का श्रीनगर और स्विट्जरलैंड भी कहा जाता है। रोमांटिक स्थलों में यह टॉप पर है।
 
4. चित्रकूट | Chitrakoot : सतना जिले में चित्रकूट का कुछ हिस्सा उत्तर प्रदेश और कुछ मध्यप्रदेश में आता है। यहां के सुंदर प्राकृतिक स्थल, कल कल बहते झरने, घने जंगल, चहकते पक्षी और बहती नदियां मानसून एवं प्रकृति प्रेमियों के लिए स्वर्ग के समान है। 
5. भेड़ाघाट | bhedaghat) : मध्यप्रदेश के जबलपुर के पास भेड़ाघाट नामक यह स्थान धुआंधार झरने के लिए भी प्रसिद्ध है। यहां आपको सफेद संगमरमर के दो पहाड़ों के बीच नर्मदा नदी बहती हुई नजर आएगी। यह बहूत ही खूबसूरत जगह है।
 
6. सांची | sanchi : विदिशा जिले से मात्र दस किमी दूर स्थित सांची अपने बौद्ध स्तूपों के लिए प्रसिद्ध है। स्तूपों के अलावा यहां पर हिन्दू और जैन धर्म के कई प्राचीन मंदिर भी है जिन्हें देखने के लिए यहां पर पर्यटकों भी भीड़ हमेशा बनी रहती है।
 
7. बाघ की गुफाएं | Tiger Caves : मध्यप्रदेश के धार जिले में स्थित बाघ की गुफाएं इंदौर शहर से 60 किलोमीटर की दूरी पर ही है। सुंदर प्राकृतिक नजारा और जंगल के बीच गुफाएं आपको आकर्षित करेंगी।
 
8. नेमावर | Nemavar : इस स्थल को नर्मदा नदी का नाभि स्थल कहते हैं। प्राचीन हिन्दू और जैन मंदिर के पास कल कल बहती नर्मदा नदी बहुत ही सुंदर नजारा देखने को मिलता है।
 
9. महेश्वर | Maheshwar : प्राचीनकाल में महिष्मती के नाम से मशहूर महेश्‍वर अहिल्यादेवी की नगरी है। यहां पर नर्मदा नदी को देखना अद्भुत है। यहां के किले, स्मारक, मंदिर या नदी के चौड़े तट पर फोटो शूट किए जा सकते हैं।
 
10. इंदौर | Indore : इंदौर देश की सबसे स्वच्छ सिटी है। यहां पर लाल बाग पैलेस, राजबाड़ा, रालामंडल, तिंछाफाल, सिरपुर तालाब, बिलावली तालाब आदि जगहों पर फोटो शूट कर सकते हैं। इंदौर के आसपास गंगा महादेव मंदिर, पातालपानी, गुलावत, जामगेट, जानापावा, देवास टेकरी, चोरल नदी डेम, पूनासा डेम आदि जगहों पर जा सकते हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

जिम में वर्कआउट करते हुए तस्वीरें शेयर करने पर ट्रोल हुईं पलक तिवारी, फिर एक्ट्रेस ने किया ये काम

हिंदी फिल्मों में ईद के गाने, आज भी हैं लोकप्रिय

ब्लू साड़ी में श्रीलीला का सिजलिंग अंदाज, हॉट तस्वीरों से इंटरनेट पर लगाई आग

पैदा होते ही मीना कुमारी को पिता छोड़ आए थे अनाथालय, फिर यूं बनीं बॉलीवुड की ट्रेजेडी क्वीन

वायरल गर्ल मोनालिसा को फिल्म ऑफर करने वाले सनोज मिश्रा को पुलिस ने किया गिरफ्तार, लगा है रेप का आरोप

सभी देखें

जरूर पढ़ें

Loveyapa review: मोबाइल की अदला-बदली से मचा स्यापा

देवा मूवी रिव्यू: शाहिद कपूर और टेक्नीशियन्स की मेहनत पर स्क्रीनप्ले लिखने वालों ने पानी फेरा

Sky Force review: एयर फोर्स के जांबाज योद्धाओं की कहानी

आज़ाद मूवी रिव्यू: अमन-साशा की बिगड़ी शुरुआत, क्यों की अजय देवगन ने यह फिल्म

इमरजेंसी मूवी रिव्यू: कंगना रनौट की एक्टिंग ही फिल्म का एकमात्र मजबूत पक्ष

अगला लेख