Hanuman Chalisa

दुबई से इंदौर आए यात्री के पास से मिला 1 किलो सोना

Webdunia
बुधवार, 5 फ़रवरी 2020 (22:37 IST)
इंदौर। इंदौर के देवी अहिल्याबाई होलकर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से मंगलवार रात दुबई से इंदौर आए विमान से एक यात्री के पास से करीब 1 किलोग्राम सोना बरामद हुआ है। यात्री को पुलिस हिरासत में ले लिया गया है। डीआरआई से इस संबंध में आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है। बताया जा रहा है कि यात्री मिक्सर ग्राइंडर के नीचे सोना छुपाकर ला रहा था।
 
सोने की तस्करी करते हुए इंदौर एयरपोर्ट पर फिर एक यात्री को पकड़ा गया है। इस बार भी यह यात्री दुबई की फ्लाइट से सोना मिक्सर ग्राइंडर के पार्ट्स में छुपाकर लाया था। इंदौर-दुबई फ्लाइट शुरू होने के बाद से तस्करी का यह तीसरा मामला है। इंदौर एयरपोर्ट पर अभी तक कुल 3 करोड़ का सोना जब्त किया जा चुका है।
 
यात्री मोहम्मद वसीम से बरामद सोने की कीमत करीब 42 लाख रुपए बताई जा रही है। यात्री को डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटलिजेंस की टीम ने चकिंग के दौरान पकड़ा। यात्री से पूछताछ की जारी है।
 
दूसरी ओर एयरपोर्ट पर कस्टम और पुलिस की टीम भी तैनात थी लेकिन उन्हें इस तस्करी की जानकारी नहीं दी गई। एरोड्रम टीआई अशोक पाटीदार को जरूर भनक लग गई थी कि डीआरआई ने सोना जब्त किया है। हालांकि उसकी ओर से कोई अधिकृत जानकारी नहीं दी गई।
 
पिछली बार डीआरआई की टीम इमिग्रेशन में पहुंचकर यात्रियों के पासपोर्ट चेक करने लगी थी। इसको लेकर पुलिस से विवाद हो गया था। पुलिस का कहना था कि आपको जो भी करना है, इमिग्रेशन के बाहर करें।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Electric scooter खरीदने से पहले जान लें कौन-सी बैटरी है सबसे बेहतर? रेंज, चार्जिंग और लाइफ में कितना फर्क और कैसे करें चेक

सिया गोयल का वो खौफनाक कबूलनामा और बेकरी-ड्राई फ्रूट्स वाले इश्क की इनसाइड स्टोरी!

जमीन के मामले पर बीजेपी का कांग्रेस पर काउंटर अटैक, खडगे परिवार पर लगाए जमीन घोटाला का आरोप

Boss Scam Alert: WhatsApp पर आए ऐसा मैसेज तो भूलकर भी न खोलें फाइल, खाली हो सकता है बैंक अकाउंट

Mumbai Rain : मुंबई में मानसून का तांडव, 24 घंटे में 340 मिमी बारिश, सड़कें डूबीं, ट्रेनें प्रभावित, IMD ने जारी की चेतावनी

सभी देखें

नवीनतम

सायबर सुरक्षा को जन आंदोलन बनाने की जरूरत, हर नागरिक बने डिजिटली जागरूक : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

वेनेजुएला में 38 सेकंड में दो बड़े भूकंप, बेसबॉल मैच में भगदड़, मैदान छोड़ भागे खिलाड़ी और दर्शक

LIVE: भूकंप से वेनेजुएला में भारी तबाही, ट्रंप बोले- अमेरिका मदद के लिए तैयार

Top News 25 June: वेनेजुएला में भूकंप से भारी तबाही, जापान में भी धरती डोली

नोएडा-जेवर-लखनऊ कॉरिडोर बनेगा UP का नया ग्रोथ इंजन, एऑन ने 1000 नए रोजगार सृजित करने की जताई तैयारी

अगला लेख